रितिक और सलमान खान के बाद अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के चोटिल होने की खबर सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा की कलाई में चोट लगने की खबर है।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें ये चोट कैसे लगी। एक दिन पहले ही वे जब एयरपोर्ट से लॉस एंजलिस के लिए रवाना हो रही थी, तो उनकी दांई कलाई में रिस्ट सपोर्ट बैंड बंधा हुआ देखा गया।
प्रियंका से जुड़े सूत्रों की मानें तो महिला बॉक्सर मैरी कॉम पर आधारित उनके अभिनय वाली फिल्म की बॉक्सिंग की प्रैक्टिस के दौरान ये चोट लगी है।
वैसे प्रियंका की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। फिलहाल वे अपने सैलिब्रिटी मिल्कशेक एग्जोटिक के लॉन्च के लिए लॉस एंजलिस गई हुई हैं।