गोल्डन टेंपल से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की कई तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
गोल्डन टेंपल के सामने खड़े होकर प्रियंका चोपड़ा ने कई तस्वीरें ली हैं। साथ ही एक तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ‘पापा आपके बारे में ही सोच रही हूं।’ आगे वह गुरुद्वारा कमेटी का भी आभार व्यक्त करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बहुत ही सहजता से गोल्डन टेंपल के दर्शन किए थे।
गोल्डन टेंपल से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की कई तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
गोल्डन टेंपल की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की
प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल के अंदर की भी कई तस्वीरें साझा की हैं। वह सिंपल सूट-सलवार में स्वर्ग मंदिर के गलियारे में नजर आ रही हैं। सोने से जड़े हुए मंदिर की भी अलग-अलग जगह से तस्वीरें एक्ट्रेस ने पोस्ट की हैं। साथ ही एक बुजुर्ग निहंग सिख की फोटो भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की है।
अमृतसर क्यों आई हैं प्रियंका चोपड़ा?
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत तभी आती हैं, जब उनकी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग होती है। इस फिल्म को एसएस राजामौली बना रहे हैं। शूटिंग शुरू होने से पहले प्रियंका ने अमृतसर आकर गोल्डन टेंपल के दर्शन कर लिए। बता दें कि उनका परिवार पंजाब से ही बिलॉन्ग करता है।