फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे नहीं पता वो है या नहीं'; 'धुरंधर 2' में दाऊद को दिखाए जाने पर पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल ने की टिप्पणी

Wed, 01 Apr 2026 04:14 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में धमाल कर रही है। इस फिल्म में कुख्यात आतंकी दाऊद इब्राहिम को भी दिखाया गया है। इस पर पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
नबील गबोल-दानिश इकबाल-राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही यह फिल्म 900 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म ने पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल को लोगों की नजरों में ला दिया है। दरअसल, इस फिल्म में राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली को दर्शक नबील गबोल से प्रेरित मान रहे हैं। हाल ही में नबील ने फिल्म में गैंगस्टर और आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को दिखाए जाने पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन


क्या दाऊद से हुई है नबील गबोल की मुलाकात?
फिल्म 'धुरंधर 2' में दाऊद इब्राहिम के किरदार को 'बड़े साहब' के नाम से दिखाया गया है। उसे कराची में रहने वाले एक कमजोर बुजुर्ग के रूप में दिखाया गया है, जो बिस्तर पर पड़ा रहता है। नबील गबोल से जब दाऊद के रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह दाऊद से कभी नहीं मिले हैं और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वह कराची में रहता है या नहीं।

‘जो नहीं है, उसे थामे रहना बुरा होता है’; जायेद खान ने ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक पर दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन


नबील गबोल ने क्या कहा?
नबील गबोल से 'क्यों घंटी बजी' के होस्ट के साथ बातचीत के दौरान पूछा गया, 'हमारे मुंबई से एक पड़ोसी कराची में रहते हैं, जिन्हें 'बड़े साहब' कहा जाता है। क्या आप उनसे कभी मिले हैं'? इस पर पाकिस्तानी राजनेता ने जवाब दिया, 'वह उस शख्स से कभी नहीं मिले और न ही उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उसके बारे में कभी कुछ सुना है। उन्होंने बताया कि मीडिया और फिल्म के अनुसार दाऊद इब्राहिम कराची के क्लिफ्टन इलाके में रहता है, जो उनके घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है, लेकिन उन्हें उसके बारे में कोई प्रत्यक्ष जानकारी या अनुभव नहीं है।

दाऊद की हेल्थ पर कही ये बात
नबील गबोल ने फिल्म में दाऊद इब्राहिम की हेल्थ को दिखाए जाने पर भी कमेंट किया और कहा,  'फिल्म 'धुरंधर' में दिखाया है कि वो डेथ बेड पर है और मरने वाले हैं। जमील के इंजेक्शन देने के बाद, लेकिन मुझे नहीं पता कि वो हैं या नहीं हैं'। बता दें कि नबील गाबोल से जुड़ा किरदार जमील जमाली फिल्म धुरंधर-2 में कराची में रहने वाले एक तेज-तर्रार और चालाक पॉलिटिशियन के तौर पर दिखाया गया है। वहीं, दाऊद का किरदार एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया है। आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें