मधु चोपड़ा, अशोक चोपड़ा
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा की मां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवंगत पति अशोक चोपड़ा के लिए एक स्वीट पोस्ट की है। उन्होंने अपनी एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें डॉक्टर अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा समुंद्र किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने पति अशोक चोपड़ा को याद करते हुए लिखा,'एक खूबसूरत जर्नी'! उनकी इस पोस्ट पर निक जोनस के फादर केविन जोनस ने भी अपने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, सालगिरह मुबारक! काश की हम उन्हें जान पाते। हम थैंकफुल हैं कि प्रियंका चोपड़ा हमारी जिंदगी में हैं। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया और लिखा, अमेंजिंग पिक्चर!! इसके अलावा प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम से भी पोस्ट की है और उनकी कजिन दिव्या ज्योति ने भी मधु चोपड़ा की पोस्ट पर लिखा, खूबसूरत बुआ।