फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के दिवंगत पिता को लेकर बोले निक जोनस के पिता-'काश हम उन्हें जान पाते'

Sun, 20 Feb 2022 10:07 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी शादी की सालगिरह पर दिवंगत पति अशोक चोपड़ा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। उनकी इस पोस्ट पर निक जोनस के पिता ने भी कमेंट किया है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा का उनके पिता अशोक चोपड़ा के साथ गहरा बॉन्ड था। प्रियंका अक्सर अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलों को शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी शादी की सालगिरह पर दिवंगत पति अशोक चोपड़ा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। उनकी इस पोस्ट पर निक जोनस के पिता केविन जोनस ने भी कमेंट किया है।

विज्ञापन

मधु चोपड़ा, अशोक चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा की मां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवंगत पति अशोक चोपड़ा के लिए एक स्वीट पोस्ट की है। उन्होंने अपनी एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें  डॉक्टर अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा समुंद्र किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने पति अशोक चोपड़ा को याद करते हुए लिखा,'एक खूबसूरत जर्नी'! उनकी इस पोस्ट पर निक जोनस के फादर केविन जोनस ने भी अपने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, सालगिरह मुबारक! काश की हम उन्हें जान पाते। हम थैंकफुल हैं कि प्रियंका चोपड़ा हमारी जिंदगी में हैं। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया और लिखा, अमेंजिंग पिक्चर!! इसके अलावा प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम से भी पोस्ट की है और उनकी कजिन दिव्या ज्योति ने भी मधु चोपड़ा की पोस्ट पर लिखा, खूबसूरत बुआ।
विज्ञापन

मधु चोपड़ा ने केविन जोनस को दी थी जन्मदिन की बधाई-
हाल ही में कुछ दिन पहले निक के पिता पॉल केविन जोनास सीनियर के जन्मदिन के अवसर पर, डॉ मधु चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी थी। निक जोनस ने अपने पिता के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर की थी, उनकी इस पोस्ट पर ही मधु चोपड़ा ने केविन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, "हैप्पी बर्थडे, माई डियर केविन सीनियर, धन्य रहो, लव यू।" 

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी की थी। निक के साथ तो प्रियंका का बॉन्ड अच्छा है ही इसके साथ ही वह उनकी फैमिली के भी काफी करीब हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें