फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा पहुंची विंबलडन, निक को वीडियो कॉल कर दिखाई मैच की झलक; इस खिलाड़ी को चीयर करती दिखीं एक्ट्रेस

Fri, 10 Jul 2026 08:33 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra at Wimbledon: गुरुवार के दिन ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा विंबलडन पहुंची, जहां उन्होंने अपने शानदार लुक से सबका ध्यान खींचा। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में विंबलडन महिला सिंगल्स सेमीफाइनल देखने पहुंचीं। इस दौरान वह सेंटर कोर्ट के रॉयल बॉक्स में नजर आईं और मैच का भरपूर आनंद लेती दिखीं। इस बीच उन्होंने अपने पति निक जोनस को भी वीडियो कॉल के जरिए मैच दिखाया।

विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज

विज्ञापन

इस खास मौके पर प्रियंका ने बेहद खूबसूरत बेज रंग की ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हेडस्कार्फ भी कैरी किया था। वह रॉयल बॉक्स में हॉलीवुड स्टार सिंथिया एरिवो के साथ बैठी थीं। विंबलडन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका खिलाड़ियों को चीयर करती नजर आ रही हैं।  

पति निक को किया वीडियो कॉल
प्रियंका की टीम ने भी उनके इस विजिट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इस बीच प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को फेसटाइम भी किया और उन्हें करोलिना मुचोवा और कोको गॉफ के बीच चल रहा रोमांचक मुकाबला दिखाया।

इस मैच में मुचोवा ने गॉफ को हराकर पहली बार विंबलडन फाइनल में जगह बनाई। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुचोवा की जीत के बाद की स्पीच की झलक भी शेयर की।

फिल्म 'वाराणसी' - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म के जरिए प्रियंका करीब एक दशक बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- सितारों से सजी राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी, आर्यन खान भी हुए शामिल; शहनाज के साथ हाथ थामे दिखे ‘किल’ के एक्टर

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री भी प्रोड्यूस कर रही हैं प्रियंका
इसके अलावा प्रियंका ‘द साइकिल ऑफ लव’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री को एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस भी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया।
यह फिल्म भारतीय कलाकार पी. महानंदिया की सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1970 के दशक में अपने प्यार से मिलने के लिए भारत से स्वीडन तक करीब 6,000 मील साइकिल चलाकर सफर किया था। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें