फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जंजीर' की रीमेक में प्रियंका के होंगे दो रूप

Mon, 11 Mar 2013 10:39 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 'जंजीर' की रीमेक में दो अलग-अलग रूपों में नजर आएंगी। एक रूप में वह भारतीय महिला उद्यमी के रूप में दिखेंगी तो दूसरे रूप में वह पारंपरिक भारतीय लड़की की वेश-भूषा में नजर आएंगी। यह बात इस फिल्म की डिजाइनर प्रिया कटारिया ने शेयर की। प्रिया इस फिल्म के सहारे बॉलीवुड में पहली बार कदम रख रही हैं।
विज्ञापन


अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा माला नामक एक लड़की की किरदार निभा रही हैं। फिल्म के पहले आधे भाग में माला विदेश में रहती है। इस भाग में उन्हें एक महिला उद्यमी के परिधान में दिखाया गया। प्रिया ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि भारत की कोई कामकाजी महिला हवाई अड्डे पर अन्य महिलाओं से अलग नजर नहीं आती। वह दुनिया के किसी भी कोने की महिला की तरह टीप-टॉप, सुसज्जित परिधान में नजर आती है।

उन्होंने आगे कहा, "बाद में जब माला (प्रियंका) भारत की जमीं पर कदम रखती है तो उसका परिधान रंगबिरंगा हो जाता है। आप ध्यान देंगे कि कोई भारतीय लड़की पाश्चात्य वस्त्र भी पहनती है तो कहीं न कहीं उसके पहनावे में भारतीयता झलक ही जाती है। वह छोटी पतलून पहन सकती है लेकिन उसका रंग नारंगी होगा। प्रियंका के परिधान इस बदले भू-राजनीतिक सोच को परिलक्षित करेंगे।" प्रियंका चोपड़ा के साथ इस फिल्म में राम चरण तेजा और संजय दत्त की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें