फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra-Diljit Dosanjh: रोमांटिक फिल्म का हिस्सा बनते प्रियंका-दिलजीत, फिर क्यों नहीं बनी फिल्म?

Mon, 23 Dec 2024 10:56 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा पहले ही ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, इस लिस्ट में अब सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ भी शामिल हो चुक हैं। हाल ही में निर्माता बोनी कपूर ने बताया कि इन दोनों को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। 

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चाेपड़ा बॉलीवुड में एक अलग मुकाम पाने के बाद हॉलीवुड में एक्टिव हैं, वह बेहतरीन हॉलीवुड सीरीज और फिल्मों का हिस्सा बन रही हैं। इसी तरह पंजाबी सिंगर दिलजीत जहां, पंजाबी फिल्मों के अलाव बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, वहीं अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट दिल लुमिनाटी से देश-दुनिया में अपना अलग नाम बना रहे हैं, उन्हें भी इंटरनेशल मीडिया ने एक ग्लोबल स्टार मान लिया है। कुछ साल पहले यही दोनों कलाकार यानी प्रियंका और दिलजीत एक रोमांटिक फिल्म का हिस्सा बन सकते थे, लेकिन यह फिल्म नहीं बन पाई? इस फिल्म के निर्माता बोनी ने कपूर ने हाल ही में इस पेंडिंग फिल्म से जुड़ी जानकारी दी। 

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @ priyankachopra

प्रियंका को पसंद आया किरदार 
निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड में सेटल होने से पहले एक फिल्म बनाने की प्लानिंग थी, जिसमें वह दिलजीत दोसांझ को लेना चाहते थे। दिलजीत को फिल्म में प्रियंका का लव इंट्रेस्ट बनना था। बोनी बताते हैं कि फिल्म का अपना किरदार प्रियंका चोपड़ा को बहुत पंसद आया था। 

नहीं बन पाई फिल्म
बोनी कपूर आगे बताते हैं कि किन्हीं कारणों से यह फिल्म नहीं बन पाई। लेकिन वह लंबे समय से दिलजीत के साथ काम करना चाहते थे। वह इस पंजाबी कलाकार की तरक्की से काफी खुश हैं, उनकी एक्टिंग के भी कायल हैं।

 

विज्ञापन

नो एंट्री 2 में दिलजीत करेंगे कॉमेडी
अगले साल बोनी कपूर की प्रोड्यूस फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में दिलजीत दोसांझ अहम रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट हुआ था, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आए थे। अब फिल्म  ‘नो एंट्री 2’ में दिलजीत अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाएंगे। इसके अलावा भी दिलजीत दोसांझ अगले साल कुछ और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें