करण जौहर के टीवी टॉक शो 'कॉफी विद करण' के पांचवे सीजन में भाई-भतीजावाद पर बोल कर कंगना रनौत ने नए विवाद को जन्म दिया था। इस मुद्दे पर कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दे कहा था कि उन्होंने ने भी इसका सामना किया है। अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी फेहरिस्त में शामिल हो गया है।
प्रियंका ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने भी बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद देखा है। बतौर प्रियंका, 'सभी सितारों की अलग जर्नी होती है। मैंने इसका सामना बहुत किया है। मुझे कई फिल्मों से केवल इसलिए निकाला गया क्योंकि प्रोड्यूसर के पास किसी और की सिफारिश आई थी।' प्रियंका ने कहा कि इसके बाद वह काफी रोईं थीं।
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने रेखा, कंगना संग की पार्टी, देखें तस्वीरें
इसके बावजूद प्रियंका को इस बात से कोई गिला-शिकवा नहीं है। उन्होंने कहा, 'फिल्मी खानदान में पैदा होना कोई गलत बात नहीं है। उन बच्चों पर काफी फैमिली प्रेशर रहता है। जिन्हें सफल होना होता है वह लाख परेशानियों के बाद भी सफल हो जाते हैं।' प्रियंका आज दुनिया में जाना-माना नाम हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनके दीवाने हैं। वह भारत की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्होंने ये नाम अपने बलबूते कमाया है।
ये भी पढ़ें: अमृता प्रीतम बनेंगी प्रियंका, साहिर के रोल में कौन दिखेगा? जानिए यहां