प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस
- फोटो : social media
दरअसल, निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक और प्रियंका की रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर की झलक साफ देखने को मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और वह कैमरे की ओर देखकर हाय का इशारा कर रही हैं। इसके अलावा वीडियो में कमरे की खूबसूरत सजावट भी साफ नजर आ रही है। प्रियंका के सामने एक टेबल भी है, जिस पर कैंडल और फूल रखे हुए हैं। इसके अलावा, कमरे में आसपास कैंडल लगी हुई हैं और फूलों से सजावट की हुई है। इस वीडियो में निक अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मौके को दोनों ने काफी एंजॉय किया है। इस वीडियो के कैप्शन में निक जोनस ने लिखा है, ‘3 साल।’
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खूबसूरत समय की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने अपने टेबल की झलक दिखाई है। इस टेबल पर एक कार्ड भी नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है, ‘मैरिड यू।’ साथ ही दीवार पर लिखा है, ‘हमेशा और हमेशा के लिए।’ इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, ‘सपने को जीना।’
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही अंदाज में शाही रचाई थी। दोनों ने पहले हिंदू और फिर क्रिश्चियन धर्म के अनुसार शादी रचाई थी, जिसकी चर्चा बॉलीवुड में लंबे समय तक हुई थे।