फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़प: पहली बार पब्लिकली साथ नजर आए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म के प्रीमियर में की शिरकत

Wed, 01 Dec 2021 11:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दोनों ही अभी तक सोशल मीडिया पर ही एक- दूसरे के साथ नजर आते रहे हैं। लेकिन, अब ऐसा लग रहा है कि यह जोड़ी अब अपने रिश्ते को लोगों के सामने लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अभिनेत्री अथिया शेट्टी अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह आए दिन क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं क्रिकेटर भी तस्वीरें इंटरनेट पर साझा करते रहते हैं। इन सबके अलावा अथिया राहुल के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दौरों पर भी जाती हैं।

हालांकि, दोनों ही अभी तक सोशल मीडिया पर ही एक- दूसरे के साथ नजर आते रहे हैं। लेकिन, अब ऐसा लग रहा है कि यह जोड़ी अब अपने रिश्ते को लोगों के सामने लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दरअसल, दोनों अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर पर एक साथ नजर आए। यही नहीं दोनों ने इस दौरान साथ में फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए।

विज्ञापन

शेट्टी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के प्रीमियर में पूरे शेट्टी परिवार ने शिरकत की थी। हालांकि, इस दौरान खास बात यह रही कि केएल राहुल भी फैमिली फोटो में अथिया के साथ पोज देते दिखाई दिए। प्रीमियर में अभिनेत्री किम शर्मा भी अपने बॉयफ्रेंड टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस के साथ नजर आईं।

अहान शेट्टी, तानिया श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा इस कार्यक्रम जैकी श्रॉफ, सोहेल खान भी मौजूद रहे। वहीं, अहान शेट्टी अपनी कथित गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ दिखाई दिए। वहीं, सोशल मीडिया पर तड़प का प्रचार कर रहे अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ एक गर्वित पिता की तरह फोटो क्लिक कराई।
विज्ञापन

अहान शेट्टी,सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अहान शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि “मैं कई वर्षों से प्रशिक्षण ले रहा था। मैं सेट पर निर्माताओं और निर्देशकों से मिलता था क्योंकि वे मेरे पिता के दोस्त और सहकर्मी हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे उनसे काम मिल जाएगी। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह आसान था। साजिद सर ने मेरा एक्शन और डांस वीडियो देखा और मुझे कॉल किया। उसने मुझे कुछ ऑडिशन टेप भेजने के लिए कहा। असल में, मुझे इस फिल्म के मिलने का मेरे पिता के अभिनेता होने से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे यह फिल्म मेरे टैलेंट की वजह से मिली है।"

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें