फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Puja: दुर्गा पूजा में साथ दिखीं काजोल-रानी और ट्विंकल, यूजर्स कर रहे इस एक्ट्रेस के संस्कारों की तारीफ

Tue, 30 Sep 2025 06:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajol Family Durga Puja Pandal: काजोल, रानी मुखर्जी इन दिनों दुर्गा पूजा में पूरी तरह व्यस्त हैं। इनके दुर्गा पूजा पांडाल में बॉलीवुड के कई एक्टर्स को देखा जा सकता है। हाल ही में विदेश से भारत लौटीं एक चर्चित एक्ट्रेस को भी यहां देखा गया। एक्ट्रेस की संस्कारों की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। 

विज्ञापन
काजोल और रानी मुखर्जी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में काजोल और रानी मुखर्जी मिलकर हर साल दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करती हैं। इस बार भी दुर्गा मां की आराधना मुखर्जी परिवार मिलकर कर रहा है। इस दुर्गा पूजा में कई सेलेब्स शामिल हाे रहे हैं। हाल ही में ट्विंकल खन्ना के अलावा एक नामी एक्ट्रेस भी काजोल के दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस एक्ट्रेस की संस्कार देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : ANI

विदेश जाकर भी संस्कार नहीं भूली ये एक्ट्रेस 
जिस एक्ट्रेस की चर्चा हो रही है, उसका नाम प्रियंका चोपड़ा है। वह सोमवार को ही भारत आईं। मंगलवार को प्रियंका को काजोल और रानी मुखर्जी के दुर्गा पूजा पांडाल में देखा गया। सोशल मीडिया पर प्रियंका का पूजा वाला वीडियो वायरल है। वह भारतीय पहनावा पहने दिखीं। जब पंडित जी ने पूजा शुरू की तो प्रियंका ने सिर पर चुन्नी को रख लिया। यह सब देखकर ही यूजर्स ने प्रियंका के संस्कारों की तारीफ की। यूजर्स का कहना है कि वह विदेश में रहकर भी अपने भारतीय संस्कारों को नहीं भूली हैं।
 

 
 

 


 

विज्ञापन

दुर्गा पूजा में शामिल हुईं ट्विंकल, रानी और काजोल संग दिखीं 
दुर्गा पूजा पांडाल में काजोल और रानी मुखर्जी के साथ ट्विंकल खन्ना को भी देखा गया। तीनों ने साथ में पैपराजी को फोटो क्लिक करवाए। इन दिनों काजोल और ट्विंकल खन्ना साथ में एक टॉक शो ‘टू मच’ कर रही हैं। अपकमिंग एपिसोड में वरुण धवन और आलिया भट्ट से काजोल और ट्विंकल बात करेंगी। 
   

ये खबर भी पढ़ें: Too Much: काजोल-ट्विंकल के शो में पहुंचे आलिया-वरुण, पसंद ना आने पर भी आखिर किस फिल्म को देखते हैं अभिनेता?

ये सेलेब्स भी काजोल की दुर्गा पूजा में हुआ शामिल 
काजोल और रानी मुखर्जी वाले दुर्गा पूजा पांडाल में जया बच्चन, रणबीर कपूर, डायरेक्टर अयान मुखर्जी के अलावा भी कई बॉलीवुड सेलेब्स अलग-अलग दिन पर मौजूद दिखे। सभी ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें