फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra Nick: दोस्त थॉम के निधन से दुखी हैं प्रियंका-निक, लिखा- तुम्हें याद किया जाएगा

Mon, 06 Dec 2021 06:45 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक अपने दोस्त थॉम शेरे के निधन से दुखी हैं। उन्होंने सोमवार को बियॉन्ड टाइप 1 के सीईओ थॉम शेर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक अपने दोस्त थॉम शेरे के निधन से दुखी हैं। उन्होंने सोमवार को बियॉन्ड टाइप 1 के सीईओ थॉम शेर के निधन पर शोक व्यक्त किया। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पति निक जोनास द्वारा साझा पोस्ट को शेयर किया और थॉम के अवसान पर शोक संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन


पति निक जोनास की पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'बहुत जल्द चला गया, थॉम शेर ... आपको याद किया जाएगा। परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना।' वहीं, निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में थॉम के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने अपने दोस्त के निधन पर पुरानी तस्वीर शेयर कर शोक जताया था। निक ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि वह थॉम के अप्रत्याशित निधन से दुखी हैं। इस फोटो के कैप्शन में निक ने लिखा था, थॉम शेर द बियॉन्ड टाइप 1 के प्रेसिडेंट और सीईओ के अप्रत्याशित निधन से बहुत दुखी हूं। मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं कि थॉम को लगभग 7 साल से जानता था। मुझे उस काम पर बहुत गर्व है जो हमने किया है। टाइप 1 मधुमेह वाले लोगों के लिए वकील। वह एक महान सहयोगी, सलाहकार और सभी के मित्र थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

इसी साल फरवरी में थॉम ने बियॉन्ड टाइप 1 के निदेशक मंडल में प्रियंका का स्वागत किया था। उन्होंने उस वक्त अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, मैं प्रियंका, निक और पूरे बियॉन्ड टाइप 1 बोर्ड टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं, ताकि दुनिया भर में मधुमेह से पीड़ित लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें