फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: शादी के लिए मुंबई से रवाना हुआ परिवार, कटरीना कैफ की बहन पहुंची जयपुर

Mon, 06 Dec 2021 04:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के लिए परिवार मुंबई से रवाना हो गया है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ का परिवार जयपुर पहुंचने लगा है। कटरीना की बहन नताशा तुरकोटे को सोमवार दोपहर जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उन्होंने नीली जींस पहन रखी थी और चश्मा लगा रखा था।मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनके साथ उनके पति भी थे। कटरीना की बहन को किसी ने उनके नाम से पुकारा और उनको कार में बैठाने के लिए ले गया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ और भाई सेबेस्टियन को भी मुंबई स्थित घर से जयपुर के लिए निकलते हुए देखा गया है। सेबेस्टियन ने कुर्ता पहना हुए था जबकि इसाबेल सफेद टॉप में पीछे की सीट पर बैठी नजर आ रही थीं। परिवार के साथ ही कटरीना कैफ के करीबी दोस्त भी इस रॉयल वेडिंग के लिए जयपुर पहुंचने लगे हैं। कटरीना कैफ के कई दोस्तों को जयपुर में स्पॉट किया गया है।



अभिनेत्री कटरीना कैफ की करीबी दोस्त अनीता श्रॉफ अदजानिया भी जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उन्होंने सफेद टॉप, नीली शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में होगी। यह 700 साल पुराना किला है। बताया जा रहा है कि इस रॉयल वेडिंग के लिए  इस होटल को 6 से 11 तारीख तक बुक किया गया है। जबकि इस शादी में आने वाले 120 मेहमान के लिए 45 कमरे बुक कराए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें