सुनने में आया है कि 'प्रियंका चोपड़ा' जल्द ही एबीसी चैनल पर एक अमेरिकन टीवी सीरीज को प्रोड्यूस करने वाली हैं। और इससे भी बड़ी बात यह है कि इस सीरीज की को-प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित हैं। इस सीरीज को प्रियंका, माधुरी के अलावा मार्क गॉर्डन और निक पैपर भी को प्रोड्यूस करेंगे।
हाल ही में अपनी मराठी फिल्म 'काय रे रासकला' के लिए प्रेस कॉन्फ्रैंस के लिए आईं प्रियंका ने इस बारे में पूछने पर बताया कि "इस समय हम बहुत से प्रॉजेक्टस् पर काम कर रहे हैं जिसमें इंग्लिश भी हैं, लेकिन कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। जब भी इस बारे में बात फाइनल होगी मैं आपको जरूर बताउंगी।"
'श्री राव' द्वारा लिखा गया यह टीवी शो एक सिटकॉम होगा। इसका टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ है। प्रियंका फिलहाल अपने 2 हॉलीवुड प्रोजेक्टस के साथ बिजी हैं। इसके अलावा वो एक और प्रोजेक्ट 'ए किड लाइक जेक' पर भी काम कर रहीं हैं।