फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr. NTR: बॉलीवुड की इस हसीना संग जमेगी जूनियर एनटीआर की जोड़ी, KGF निर्देशक प्रशांत नील के प्लान का खुलासा

Wed, 07 Jun 2023 11:26 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा की आजकल काफी ज्यादा चर्चा हो रही है, लेकिन चर्चा की वजह उनकी कोई फोटो या वीडियो नहीं बल्कि अभिनेत्री की आने वाली फिल्म है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। वह अक्सर कुछ न कुछ नया खुलासा करके फैंस को हैरान कर रही हैं। एक्ट्रेस की नई वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है। इसमें एक्ट्रेस एक्शन करती नजर आ रही हैं। इसके बाद फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज के बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम नई फिल्म से जुड़ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका संग इस फिल्म में साउथ के जाने-माने अभिनेता नजर आने वाले हैं। तो चलिए बताते हैं आपको पूरी जानकारी।
विज्ञापन

कैसी होगी फिल्म 
प्रियंका चोपड़ा की आजकल काफी ज्यादा चर्चा हो रही है, लेकिन चर्चा की वजह उनकी कोई फोटो या वीडियो नहीं बल्कि अभिनेत्री की आने वाली फिल्म है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इंडिया-पाकिस्तान वॉर पर आधारित हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ये इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और मृणाल ठाकुर से भी बात की गई थी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने बाजी मार ली है।

इसे भी पढ़ें- Cuba Gooding: क्यूबा गुडिंग ने 10 वर्ष पुराना बलात्कार मामला सुलझाया, ट्रायल से पहले ऐसे बनी बात
 
विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है और न ही फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कुछ भी कहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर इस फिल्म के अलावा देवरा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह वॉर 2 को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बात का खुलासा तो खुद ऋतिक रोशन ने किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें