फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका को पीछे छोड़ आगे निकलीं प्रियंका

Mon, 29 Aug 2016 11:55 AM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर तब सही होती है जब दो प्रतिद्वंद्वी बराबर रहें। बीते कुछ समय से इंडस्ट्री में चर्चा है कि हॉलीवुड में दीपिका पादुकोण के बढ़ते प्रभाव से प्रियंका चोपड़ा परेशान हैं। मगर हकीकत कुछ और है। रिकॉर्ड बताता है कि रेस में प्रियंका कहीं आगे हैं और उन्हें दीपिका से कोई खतरा नहीं है। बॉलीवुड में सुर्खियां बन रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बीच तगड़ी प्रतिद्वंद्विता चल रही है। दोनों न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी एक-दूसरे से ज्यादा कामयाब दिखना चाहती हैं। परंतु प्रियंका के कैंप की मानें तो इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि दोनों हीरोइनों के बीच किसी तरह का मुकाबला नहीं है।
विज्ञापन


वास्तव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका का कद दीपिका की तुलना में इतना बड़ा हो चुका है कि उन्हें एक प्लेटफॉर्म पर नहीं रखा जा सकता। दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म अभी आनी है और उसके ट्रेलर से सबको अंदाजा हो गया कि उनका कितना रोल होगा। वहीं प्रियंका अपने सीरियल क्वांटिको के पहले सीजन से ही पूरे अमेरिका तथा यूरोप में पहचान बना चुकी हैं। क्वांटिको का दूसरा सीजन तो उन्हीं के इर्द-गिर्द बुना गया है। अमेरिका के एक रीयलिटी टीवी शो के लिए हाल में प्रियंका जज चुनी गई हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास लोकप्रिय अमेरिकी सीरियर बेवॉच के कथानक पर बन रही फिल्म है, जिसमें वह मुख्य विलेन का रोल निभा रही हैं।

इन बातों के अतिरिक्त कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं के कवर, कार्यक्रमों और इस साल के ऑस्कर समारोह तक में प्रियंका को मंच पर पहुंचने का मौका मिला। इन उपलब्धियों को देखें तो दीपिका के पास सिर्फ एक हॉलीवुड फिल्म है, जिसमें वह तीन हीरोइनों में से एक हैं! तो टक्कर कैसे बराबरी की हुई? असल में प्रियंका के कैंप से ये तमाम बातें तब सामने आईं जब हाल में खबर आई कि दीपिका के अंतरराष्ट्रीय करिअर  से प्रियंका खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन


कहा गया कि जब दीपिका इंटरनेशनल पत्रिका वैनिटी फेयर के कवर पर दिखीं तो इससे प्रियंका आहत हुईं। उन्होंने तत्काल लास एंजिल्स में अपना काम देख रही क्रिएटिव आर्टिस्ट्स एजेंसी को छोड़ कर एक बड़ी फर्म विलियम मॉरिस एंडेवर के साथ अनुबंध कर लिया। मगर प्रियंका के सूत्रों ने इस तथ्य को पूरी तरह से गलत बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं है। प्रियंका ने नई एजेंसी को अपना काम पिछले साल अक्तूबर में ही सौंप दिया था। उसका दीपिका के इंटरनेशनल पत्रिका के कवर पर छपने से कोई लेना-देना नहीं है।
Trending Videos

प्रियंका नहीं मानतीं दीपिका से मुकाबला

इस तरह यह बेबुनियाद है कि प्रियंका किसी तरह से दीपिका से खतरा महसूस करती हैं। बॉलीवुड के जानकारों की मानें तो यह बात सच भी है। अगर दीपिका को लेकर प्रियंका किसी तरह की कमतरी का शिकार होतीं तो रणबीर-दीपिका की गोलियों की रासलीला में आइटम डांस नहीं करतीं। साथ ही बाजीराव मस्तानी में वह खुशी-खुशी काशीबाई का सेकेंल लीड रोल के लिए तैयार नहीं होतीं।

जब प्रियंका की तरफ से कोई मुश्किल नहीं है तो समस्या कहां है? जानकार मानते हैं कि दीपिका के पास इस समय कोई फिल्म नहीं हैं और उनका कैंप उन्हें सुर्खियों में बनाए रखने के लिए तरह-तरह की गॉसिप बाजार में डाल रहा है। इससे गलतफहमियां पैदा हो रही हैं। इससे पहले आइफा के दौरान जून में भी इन खबरों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया कि प्रियंका-दीपिका एक-दूसरे से नजरें तक नहीं मिला रही हैं।

दोनों ने आयोजकों के तमाम प्रयासों के बावजूद स्टेज पर साथ में पिंगा डांस नहीं किया। सूत्रों का कहना था कि दीपिका ने प्रियंका के साथ मंच साझा करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

तो क्या दीपिका हैं परेशान!

वैसे दोनों हीरोइनों ने सोशल मीडिया में अपनी साथ की तस्वीरें शेयर की थीं, मगर सूत्रों का दावा थी कि कम फीस की वजह से दीपिका ने प्रियंका के साथ पिंगा डांस करने से मना किया। प्रियंका को आइफा में पहली बार डांस करने के लिए दो करोड़ रुपये की फीस मिली। सूत्रों का दावा था कि दीपिका को जब प्रियंका की पिंगा डांस के लिए फीस पता चली तो उन्होंने कदम पीछे खींच लिए।

असल में उन्हें इससे कम रकम ऑफर की गई थी। प्रियंका ने पिंगा पर अकेले डांस किया। उधर, दीपिका को उनके परफॉरमेंस के लिए प्रियंका से 15 से 20 लाख रुपये कम फीस मिलने की खबर आई। बाद में प्रियंका ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा था कि उन्हें नहीं पता कि दीपिका ने क्यों उनके साथ परफॉर्म करने से मना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें