फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता प्रीतम बनेंगी प्रियंका, साहिर के रोल में कौन दिखेगा? जानिए यहां

Mon, 24 Apr 2017 03:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा को पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं और उनकी ये ख्वाहिश पूरी होती नजर आ रही हैं। ये खबरें तो आ ही गई हैं कि प्रियंका ने कल्पना चावला पर बनने वाली फिल्म साइन कर ली है। अब सुनने में आ रहा है कि प्रियंका संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन भी होंगे।
विज्ञापन


संजय लीला भंसाली काफी समय से गीतकार साहिर लुधियानवी और कवि अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी पर 'गुस्ताखियां' नाम से फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। कहा जा रहा है कि अमृता के रोल के लिए संजय प्रियंका को ही साइन करना चाहते हैं लेकिन वह पिछले काफी समय से अपने हॉलीवुड प्रोजक्ट्स में बिजी थीं। अब क्योंकि प्रियंका न्यूयॉर्क से वापस आ गई हैं तो इस फिल्म पर आगे की बातचीत शुरु होगी।

ये भी पढ़ें- 'मैरी कॉम' के बाद अब इस बायोपिक में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, जल्द शुरू होगी शूटिंग

वहीं साहिर लुधियानवी के रोल के लिए कई एक्टर्स का नाम सामने आ रहा था। शुरु में चर्चा थी कि इरफान खान इस रोल में दिख सकते हैं। फिर फवाद खान का नाम भी इस रोल के लिए आया लेकिन अब अभिषेक बच्चन इस रोल को निभाते दिख सकते हैं। अगर प्रियंका और अभिषेक दोनों इस रोल के लिए हामी दे देते हैं तो यह दोनों की साथ में तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने 'दोस्ताना', 'ड्रोना' और 'ब्लफमास्टर' फिल्म में दिख चुके हैं। संजय इस वक्त फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी शूटिंग पूरी होते ही संजय 'गुस्ताखियां' की शूटिंग का काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अजान विवाद में वायरल हुआ प्रियंका का वीडियो, लोग दे रहे सोनू को नसीहत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें