नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम ऐसे कुछ अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है, जिन्हें सिनेमा जगत में एक बड़ा रोल हासिल करने में 12 साल लग गए थे। लेकिन जब उन्हें अभिनय का मौका मिला तो उन्होंने कुछ सालो में ही देश से लेकर विदेश तक अपनी ऐक्टिंग का लोहा सबसे मनवा लिया।
बता दें हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है। नवाजुद्दीन का यह वीडियो हर उस आदमी के लिए एक जवाब है जो दूसरे इंसान को किसी टैग के साथ देखता है।
ये भी पढ़े- नाना-नानी बनेंगे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, एशा देओल के घर से आई खुशखबरी
इस वीडियों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई रुप में नजर आ रहे है। उनका कहना है कि उनके इस वीडियों को हर भारतीयों को जरूर देखना चाहिए क्योंकि राष्ट्रीय एकीकरण हमारी प्रमुख संपत्तियों में से एक है।
नवाज ने इस वीडियो में दावा किया है कि वह भारत में हर धर्म हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबका 16.66 प्रतिशत है। लेकिन जब बात एक कलाकार की आती है तो वो सिर्फ 100 प्रतिशत बस एक कलाकार ही हैं।
यहां वीडियो देखें-
ये भी पढ़े- इस पॉपुलर हीरो ने दिए एेसे सीन, पत्नी बोली- 'ये सब करने की क्या जरूरत थी'