अमिताभ बच्चन और आमिर खान अगर हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री के मेगा-स्टार हैं तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का रुतबा भी किसी से कम नहीं है।
और अब तो प्रियंका ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे वो इन दोनों की बराबर में आ खड़ी हुई हैं।
कौन कहता हैं कि बड़ी गाड़ियों और रफ़्तार का शौक सिर्फ मर्दों को ही होता है। क्योंकि अगर ऐसा होता तो फिर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रोल्स रोयस न खरीदती।
ये गाड़ी खरीदकर प्रियंका ने अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, आमिर खान और दक्षिण भारतीय सिनेमा के मेगा-स्टार चिरंजीवी की बराबरी कर ली है।
प्रियंका हिन्दी फ़िल्मों की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जो एक रोल्स रोयस की मालकिन बन गई हैं। लगभग चार करोड़ की कीमत वाली इस गाड़ी के लिए प्रियंका ने बैंक से लोन लिया है.
प्रियंका को ये गाड़ी इसी साल के आखिर तक हें डिलीवर किये जाने की उम्मीद है। वैसे प्रियंका से पहले मल्लिका शेरावत ने भी ये गाड़ी खरीदने की कोशिश की थी लेकिन वो असफल रहीं।