प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'नागिन 7' का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'कहते हैं कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है...वो आ गई है। #Naagin'
कब शुरू हुआ था शो नागिन
यह शो 2015 में शुरू हुआ था। अपनी शुरुआत के बाद से इस कल्ट शो ने मौनी रॉय और अदा खान से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक, टेलीविजन की प्रमुख अभिनेत्रियों को पहचान दिलाई है। अब प्रियंका चाहर चौधरी नई नागिन के रूप में शामिल हो चुकी हैं। 'नागिन 7' का प्रीमियर जल्द ही कलर्स और जियो हॉटस्टार पर होने वाला है।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन पर शाहरुख ने अपने खास फैंस से की मुलाकात, साझा किया वीडियो; लिखा- 'जिनसे नहीं मिल पाया उनसे..