शाहरुख खान का पोस्ट
शाहरुख खाने ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पीछे कई फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे जन्मदिन को हमेशा की तरह खास बनाने के लिए धन्यवाद। बहुत-बहुत आभार... जिनसे मैं नहीं मिल पाया, उनसे जल्द मिलूंगा। सिनेमाघरों में और अगले जन्मदिन पर। प्यार।'
शाहरुख ने अपने प्रशंसकों से बातचीत की
इस दौरान शाहरुख ने अपने फैंस से बातचीत की। इसके बाद शाहरुख मंच पर बैठे और बेबाक सवाल-जवाब के दौर से फैंस का मनोरंजन किया। शाहरुख ने अपने जवाबों से फैंस का दिल फिर से जीत लिया। किंग खान ने कहा, 'प्रशंसक ही असली मायने रखते हैं।'
शाहरुख ने काटा केक
इस प्रोग्राम के दौरान शाहरुख ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए फैंस के बीच केक काटा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शाहरुख फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। जिसका टीजर आज रिलीज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ISRO ने लॉन्च किया बाहुबली रॉकेट; एस.एस. राजामौली ने जाहिर की खुशी, बोले- फिल्म की टीम के लिए ऐतिहासिक पल