फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से कॉमेडी फिल्मों के लिए अक्षय कुमार हैं प्रियदर्शन की पहली पसंद, बताया कैसे करते हैं कास्टिंग?

Tue, 24 Mar 2026 10:25 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyadarshan: ‘भूत बंगला’ से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर से वापस आ रही है। अब प्रियदर्शन ने बताया कि क्यों कॉमेडी फिल्मों के लिए अक्षय कुमार ही होते हैं उनकी पहली पसंद? जानिए 'भूल भुलैया' को लेकर क्या कुछ कहा...
विज्ञापन
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी लगभग 16 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापस आ रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियदर्शन ने बताया कि जब भी कॉमेडी फिल्म बनाने की बात आती है, तो उनकी पहली पसंद अक्षय कुमार ही क्यों होते हैं? 

अक्षय कुमार ही होते हैं पहली पसंद

विज्ञापन

एएनआई के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने फिल्मों में अपनी कास्टिंग प्रक्रिया के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मैं पहले अपनी स्क्रिप्ट के बारे में सोचता हूं। फिर तय करता हूं कि इसके लिए कौन सही है? जब भी मैं कॉमेडी फिल्मों के बारे में सोचता हूं, तो मेरी पहली पसंद अक्षय कुमार ही होते हैं। सबसे बढ़कर उनके साथ काम करने में मुझे सहजता महसूस होती है।

भूल भुलैया - फोटो : सोशल मीडिया

हॉरर-कॉमेडी नहीं, इस तरह की फिल्म थी ‘भूल भुलैया’
प्रियदर्शन ने 2007 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि 'भूल भुलैया' बनाते समय हमने हॉरर कॉमेडी के बारे में नहीं सोचा था। हमने तो बस एक ऐसी फिल्म बनाने का सोचा था, जो मनोवैज्ञानिक थ्रिलर हो।

लेकिन अगर आप मेरी कोई भी फिल्म देखेंगे, तो उसमें भरपूर कॉमेडी होगी। मैंने अपने करियर की शुरुआत से ही ऐसा किया है। मुझे सिचुएशेनल ह्यूमर पसंद है। इसलिए मैंने हॉरर फिल्मों में भी थोड़ा ह्यूमर डालने की कोशिश की, क्योंकि जब लोग हॉरर फिल्म देखने जाते हैं, तो वे थोड़े तनाव में होते हैं। इसलिए वे थोड़ा हंसने का मौका ढूंढते हैं। इसी वजह से हमने हॉरर कॉमेडी जॉनर में फिल्में बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

फिल्म 'भूत बंगला' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
10 अप्रैल को रिलीज होगी ‘भूत बंगला’
‘भूत बंगला’ को लेकर प्रियदर्शन ने बताया कि इस फिल्म में भी कई ऐसे सीन हैं जो बेहद तनावपूर्ण हैं, लेकिन इसमें कई कॉमेडी सीन भी हैं। तो यह एक अच्छा संयोजन है। लोगों को दोनों पसंद आते हैं।

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें