जब से फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है तब से फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में तो वहीं मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आ रही हैं। ये फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म के ट्रेलर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
एक शख्स ने ट्रेलर में से अक्षय कुमार की तीरंदाजी करते हुए एक फोटो पोस्ट कर लिखा- ये बहुत ही शानदार लुक है। जीवन से भी बड़ा और मन को झकझोर देने वाला...शानदार...ट्रेलर कितना अच्छा है, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। एक और शख्श ने कहा- ओ माई गॉड...सम्राट पृश्वीराज चौहान...क्या ही बवाल ट्रेलर है...बार-बार देखने का मन कर रहा है...अक्षय कुमार सर ने शानदार काम किया है...लुक्स भी अलग है।
कई लोगों को फिल्म के इफेक्ट्स काफी पसंद आए हैं। एक शख्स ने लिखा- ट्रेलर देखकर रोंगटे खड़े हो गए...ये होता है ट्रेलर। फिल्म के ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि कहानी में पृथ्वीराज और संयोगिता की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर और ललित तिवारी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।