फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gargi: जन्मदिन पर साई पल्लवी ने की नई फिल्म की घोषणा, कई भाषाओं में जारी किया ‘गार्गी’ का फर्स्ट लुक

Mon, 09 May 2022 02:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी अपकमिंग फिल्म गार्गी का एलान करते हुए एक्ट्रेस ने कई भाषाओं में फिल्म के फर्स्ट-लुक के पोस्टर भी साझा किए। फिल्म रिची फेम गौतम रामचंद्रन द्वारा लिखित और निर्देशित है।
विज्ञापन
फिल्म गार्गी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी आज यानी 9 मई को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। अपनी अपकमिंग फिल्म गार्गी का एलान करते हुए एक्ट्रेस ने कई भाषाओं में फिल्म के फर्स्ट-लुक के पोस्टर भी साझा किए। फिल्म रिची फेम गौतम रामचंद्रन द्वारा लिखित और निर्देशित है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक ये साफ नहीं है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर।

विज्ञापन


 

अपनी इस फिल्म की घोषणा करते हुए पल्लवी ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि वह इस फिल्म के बारे में बात करने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। फिल्म के मेकिंग वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए साई पल्लवी ने लिखा, "मैंने इस फिल्म के बारे में बात करने के लिए महीनों इंतजार किया, और आखिरकार !!! मेरे जन्मदिन टीम ने इसे रिलीज करने का फैसला किया है। पेश है गौतम रामचंद्रन की गार्गी।
 

 

विज्ञापन

फिल्म गार्गी की बात करें तो यह फिल्म एक ऐसी महिला के बारे में है जो न्याय के लिए लड़ रही है। यह फिल्म संयुक्त रूप से रविचंद्रन रामचंद्रन, ऐश्वर्या लेक्षी, थॉमस जॉर्ज और गौतम रामचंद्रन द्वारा निर्मित है। वहीं, संगीतकार गोविंद वसंता, छायाकार सरयंती प्रेमकृष्ण अक्कट्टू और संपादक शफीक मोहम्मद अली तकनीकी दल का हिस्सा हैं। साईं पल्लवी को आखिरी बार श्याम सिंघा रॉय में देखा गया था। इस तेलुगु फिल्म में उनके अभिनय को काफी सहारा गया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें