फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायरा: पत्नी के साथ नजर आए पृथ्वीराज सुकुमारन, फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे रेखा और जावेद समेत ये सेलेब्स

Thu, 17 Sep 2026 09:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs In Daayra Screening: फिल्म 'दायरा' की रिलीज को लेकर फैंस उत्साहित हैं। रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे हैं।
 
विज्ञापन
दायरा की स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की अदाकारी से सजी फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में खास स्क्रीनिंग हुई। इसमें फिल्म से जुड़े लोगों समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।
विज्ञापन


पृथ्वीराज सुकुमारन
अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी पत्नी के साथ 'दायरा' की स्क्रीनिंग में पहुंचे। उन्होंने ब्लैक जैकेट और काले चश्मे से अपने लुक को पूरा किया। वहीं उनकी पत्नी फूलों की छपाई वाली साड़ी में नजर आईं। कपल ने कैमरे के सामने पोज दिए।
 


मेघना गुलजार
फिल्म की स्क्रीनिंग में सबसे पहले पहुंचने वालों में निर्देशक मेघना गुलजार शामिल थीं। उन्होंने सिल्वर और ग्रे कलर के आउटफिट में कैमरे के सामने पोज दिए।
 


रेखा
फिल्म 'दायरा' की स्क्रीनिंग में दिग्गज अभिनेत्री रेखा पहुंची। क्रीम कलर की साड़ी में रेखा ने कैमरे के सामने पोज दिए। उन्होंने रात में भी काला चश्मा पहना था, जो उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था।
 


जावेद अख्तर
बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर फिल्म 'दायरा' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। डार्क कलर के लंबे कुर्ते और काली सदरी में उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए।
 
ये सेलेब्स भी आए नजर
इसी तरह से 'दायरा' की स्क्रीनिंग में अभिनेत्री वर्तिका सिंह, रमेश तैरानी और सिद्धार्थ रॉय कपूर भी नजर आए।
 

 

 


विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
  • बता दें कि 'दायरा' 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
  • इसकी निर्देशक मेघना गुलजार हैं। 
  • फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसमें जितेंद्र जोशी और क्षिती जोग भी हैं।
  • इसके निर्माता विनीत जैन, धवल गाडा और अमृता पांडे हैं। 
  • इसे यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें