फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी जन्मदिन: सलमान बोले 'पीएम साहब', शाहरुख ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना; सेलेब्स ने कुछ ऐसे दी बधाई

Thu, 17 Sep 2026 08:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों ने बधाई दी है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने भी पीएम मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
सलमान खान, पीएम मोदी, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक कई बड़े कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। शाहरुख खान ने पीएम मोदी की तारीफ की। वहीं सलमान खान ने उन्हें प्यार से नरेंद्र भाई मोदी कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन

शाहरुख खान
शाहरुख खान ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सफलता के लिए बधाई। आप हमेशा देश को प्रेरित करने की ताकत और सकारात्मकता बनाए रखें।'



सलमान खान
सलमान खान ने एक्स पोस्ट में लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो माननीय प्रधानमंत्री साहब, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई नरेंद्र भाई मोदी। जय हिंद।'



अजय देवगन
अजय देवगन ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने देश के लिए मोदी की निस्वार्थ सेवा की तारीफ की और उनके अच्छे स्वास्थ्य व देश की सेवा जारी रखने के लिए मजबूती की प्रार्थना की।



मोहनलाल
मोहनलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने देश की तरक्की के लिए मोदी के समर्पण की तारीफ की और उनके अच्छे स्वास्थ्य, मजबूती और देश की सेवा में लगातार सफलता की कामना की।



अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने भी बधाई दी है। एक्टर ने लिखा है, 'आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएं, किसी जरूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएं...बस इतना सा संकल्प'। 



कंगना रनौत
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी अध्याय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति की प्रार्थना करती हूं। आपके नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलती रहे'।


विज्ञापन

कब है पीएम मोदी का जन्मदिन?
  • 17 सितंबर, 2026 को पीएम मोदी 76 साल के हो गए। 
  • इस मौके पर देश भर के नेताओं और मशहूर हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। 
  • यह खास मौका ऐसे समय में आया है जब वह लगातार तीसरे कार्यकाल में देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें