फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक्सीडेंट के बाद साझा किया हेल्थ अपडेट, फैंस का भी जताया आभार

Tue, 27 Jun 2023 05:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक्सीडेंट के बाद अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है। साथ ही दर्द से लड़ने का वादा करते भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को लेकर बीते दिन खबर आई कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विलायथ बुद्ध’ के सेट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। शूटिंग के दौरान एक्टर के पैर पर चोट आई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया। इतना ही नहीं एक्टर की की होल सर्जरी भी हुई है। वहीं, अब सुकुमारन ने खुद पोस्ट कर खुद के दुर्घटनाग्रस्त होने और स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।     

पृथ्वीराज सुकुमारन का पोस्ट 

मंगलवार को पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपना हेल्थ अपडेट साझा करने के लिए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट का सहारा लिया। एक्टर ने नोट में लिखा, 'हैलो! तो हां... विलायथ बुद्ध के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान मेरे साथ दुर्घटना हो गई। सौभाग्य से, मैं उन विशेषज्ञों के हाथों में हूं जिन्होंने की होल सर्जरी की और अब मैं स्वस्थ हो रहा हूं। अब कुछ महीनों के लिए आराम और फिजियोथेरेपी बाकी है।' 

विज्ञापन


Zeeshan: सह-कलाकारों की इनसिक्योरिटी के कारण जीशान के रोल पर चली थी कैंची? 'स्कूप' अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

दर्द से लड़ने का किया वादा

एक्टर ने नोट में आगे जोड़ा, 'इस समय का रचनात्मक रूप से उपयोग करने की पूरी कोशिश करूंगा और मैं पूरी तरह से ठीक होने और जल्द से जल्द कार्रवाई में वापस आने के लिए दर्द से लड़ने का वादा करता हूं। उन सभी को धन्यवाद जो आगे आए और चिंता और प्यार व्यक्त किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Ayushmann Khurrana: इंटरनेशनल टूर को लेकर उत्साहित आयुष्मान खुराना, बोले- मेरे लिए गर्व की बात है यह

पृथ्वीराज सुकुमारन का वर्कफ्रंट 

पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘विलायथ बुद्ध’ की बात करें तो, इसका निर्देशन जयन नांबियार कर रहे हैं। इससे पहले नांबियार ने 2020 की थ्रिलर, 'अय्यप्पनम कोशियुम' में दिवंगत निर्देशक सैची की सहायता की थी। यह फिल्म जीआर इंदुगोपन के इसी नाम के उपन्यास का सिनेमाई रूपांतरण है। संदीप सेनन और अनीश एम. थॉमस के जरिए बैंकरोल इस फिल्म में अनु मोहन, प्रियंवदा कृष्णन, तेजेनथन अरुणासलम और शम्मी थिलाकन मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। 'विलायथ बुद्ध' के अलावा, पृथ्वीराज सुकुमारन 'आदुजीविथम' फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें