फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daayra: बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर, मेघना गुलजार की नई फिल्म का हुआ एलान

Mon, 14 Apr 2025 10:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor Khan Next Movie: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुरमारन एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार करेंगे। सोमवार (14 अप्रैल, 2025) को इस फिल्म के बनने का आधिकारिक एलान कर दिया गया।
विज्ञापन
दायरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में एक नई जोड़ी दर्शकों के सामने आने को तैयार है। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगे। ‘राजी’ और ‘तालवर’ जैसी यादगार फिल्में देने वाली मेघना अब जंगली पिक्चर्स के साथ तीसरी बार फिल्म बनाने जा रही हैं। ‘दायरा’ एक क्राइम ड्रामा है। फिल्म के एलान के बाद फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

करीना कपूर ने किया नई फिल्म का एलान
करीना ने इस फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया पर बड़े उत्साह के साथ की। उन्होंने लिखा, “मैं हमेशा निर्देशक के निर्देश पर काम करने वाली अभिनेत्री रही हूं। इस बार मेघना गुलजार जैसे शानदार निर्देशक के साथ काम करना मेरे लिए खास है। पृथ्वीराज के अभिनय की मैं कायल हूं। उनके साथ यह सफर और रोमांचक होगा। ‘दायरा’ मेरी ड्रीम टीम का प्रोजेक्ट है। आइए इसे खास बनाएं।” 

दायरा - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें
‘दायरा’ की कहानी मेघना गुलजार, यश केसवानी और सीमा अग्रवाल ने मिलकर लिखी है। फिल्म अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन इसकी स्टारकास्ट और मेघना का नाम पहले ही इसे चर्चा में ला चुका है। करीना का बेबाक अंदाज और पृथ्वीराज की गंभीर अदाकारी इस फिल्म को खास बनाने का दम रखती है। मेघना की फिल्में हमेशा दिल को छूती हैं और फैंस को ‘दायरा’ से भी ऐसी ही उम्मीद है।

'सिंघम अगेन' में दिखी थीं करीना कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को पर्दे पर आखिरी बार सिंघम रिटर्न्स में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन समेत कई बड़े सितारे नजर आए थे। हालांकि, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
विज्ञापन

मेघना की 'सैम बहादुर' ने दिखाया था कमाल
वहीं, मेघना गुलजार ने इससे पहले फिल्म सैम बहादुर बनाई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों को विक्की की अदाकारी के साथ फिल्म भी काफी ज्यादा पसंद आई थी। टिकट खिड़की पर यह फिल्म सफल घोषित की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें