अक्षय कुमार
- फोटो : instagram/
हालांकि अक्षय कुमार की फीस की वजह से फिल्म के मेकर्स काे काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता की हालिया रिलीज 'बच्चन पांडे' के बजट को अक्षय कुमार की फीस की वजह से बढ़ाना पड़ा था। हालांकि फिल्म को अक्षय कुमार के नाम का कोई फायदा नहीं मिला और 'बच्चन पांडे' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से थोड़ा अधिक की कमाई के साथ, भारी नुकसान का सामना किया। न केवल बच्चन पांडे, बल्कि 'बेल बॉटम' और उनकी अन्य रिलीज भी कथित तौर पर स्टार के अत्यधिक उच्च वेतन के कारण बजट से अधिक हो गई थी। यही कारण है कि अब खिलाड़ी कुमार ने अपनी फीस घटाने का फैसला किया है।