फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह ने किया डांस, पृथ्वी फेस्टिवल में दीया मिर्जा को शामिल न हो पाने का दुख; देखें तस्वीरें

Wed, 05 Nov 2025 12:51 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prithvi Festival 2025 Event: पृथ्वी फेस्टिवल 2025 के ओपनिंग इवेंट में हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार नजर आए। इस इवेंट में नसीरुद्दीन शाह ने जमकर डांस किया। इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन तस्वीरों को देखकर दीया मिर्जा ने भी रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
पृथ्वी फेस्टिवल में शामिल हुए सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम@prithvitheatre
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पृथ्वी थिएटर के इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा की गई, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, नीना गुप्ता, रत्ना पाठक, सैफ अली खान के अलावा कई सेलेब्स नजर आए। ये सभी लोग पृथ्वी फेस्टिवल 2025 के ओपनिंग डे इवेंट पर मौजूद दिखे। इवेंट से कई यादगार तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें दीया मिर्जा, लिलेट दूबे जैसी एक्ट्रेस ने लाइक किया और रिएक्शन भी दिया। 

विज्ञापन


नीना गुप्ता और नसीरुद्दीन शाह ने किया डांस
पृथ्वी थिएटर के इंस्टाग्राम पेज पर जो तस्वीरें शेयर की गईं, उसमें नीना गुप्ता और नसीरुद्दीन शाह को डांस करते देखा गया। सैफ अली खान भी किसी शख्स से बातचीत करते दिखे। विनय पाठक को इवेंट पर देखा गया। सभी एक्टर्स जितना फिल्मों में नजर आते हैं, उतना ही थिएटर में अभिनय करते हुए नजर आते हैं।  
 



दीया मिर्जा को इवेंट में शामिल न होने का दुख 
पृथ्वी फेस्टिवल से जुड़ी तस्वीरें देखकर दीया मिर्जा ने रिएक्शन दिया। वह पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखती हैं, ‘मुझे आप सबके साथ न हो पाने की कमी महसूस हुई।’ दीया इस इवेंट में शामिल नहीं हो सकीं और वह दूसरे सेलेब्स के साथ को मिस करती दिखीं। इन दिनों दीया मिर्जा अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: कपूर खानदान पर बनी डॉक्यूमेंट्री की रिलीज डेट आई सामने, नेटफ्लिक्स के शो से गायब दिखीं आलिया भट्ट? 
 
कपूर खानदान से जुड़ा है पृथ्वी थिएटर का कनेक्शन 

पृथ्वी थिएटर को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने 1944 में शुरू किया था। आगे चलकर शशि कपूर और उनकी पत्नी ने इसे संभाला। इन दिनों भी कपूर परिवार की युवा पीढ़ी पृथ्वी थिएटर से जुड़ी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें