इस साल दो फ्लॉप फिल्मों कलंक, द स्काई इज पिंक और एक हिट फिल्म छिछोरे का संगीत देने के बाद संगीतकार प्रीतम को अगले साल से बहुत उम्मीदें हैं। साल 2020 में प्रीतम का संगीत इम्तियाज अली की फिल्म आज कल, कबीर खान की फिल्म 83, शूजीत सरकार की फिल्म गुलाबो सिताबो और अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में सुनाई देगा। इस बीच प्रीतम ने प्राइम फोकस के साथ बनी अपनी कंपनी जैम8 के लिए भी नए गायकों को मौके देने शुरू कर दिए हैं। इस नई कोशिश का नया गाना टेलीविजन शो शुभारंभ में सुनाई देगा।
जैम 8 की शुरुआत कुछ अरसा पहले प्रीतम ने प्राइम फोकस के अलावा टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान के साथ मिलकर की है। ड्यूरासेल, मारुति सुजूकी, क्लोज अप और नैरोलेक जैसी कंपनियों की विज्ञापन फिल्मों में संगीत देने के अलावा प्रीतम ने जैम8 के जरिए ही रईस, बधाई हो और भंगड़ा पा ले जैसी फिल्मों के लिए भी नए कलाकार तलाशे और तराशे हैं।
प्रीतम ने इसी क्रम में अगला प्रयोग तुषार जोशी और अंतरा मित्रा के साथ किया है। दोनों के साथ मिलकर प्रीतम और अनीश जॉन ने जो नया गाना बनाया है वह टीवी शो शुभारंभ के टाइटल ट्रैक के रूप में सुनाई देगा।
इस बारे में तुषार जोशी कहते हैं, "संगीत में शानदार कहानी को थोड़ा अधिक भावुक बनाने की शक्ति होती है है। शुभारम्भ शीर्षक गीत का अनुभव अद्वितीय रहा। जैम8 में अनीश ने इसे अच्छी तरह से डिजाइन किया है।" वहीं, अंतरा मित्रा ने कहा, " तुषार और मुझे जैम8 का ये गाना काफी पसंद आया। यह एक रोमांटिक गीत है जो सभी की प्लेलिस्ट में होना चाहिए।”
Bigg Boss 13: बेघर होते ही हिमांशी ने खोला आसिम और अपने रिश्ते का सच, कहा, 'मुझे नहीं पता..'