दुल्हन के लिबास में युविका काफी जंच रही थीं तो वहीं प्रिंस भी उनका साथ बखूबी देते हुए दिखाई दिए। फेरे लेने के बाद शादी समारोह को खास बनाने के लिए युविका के लिए प्रिंस ने पंजाबी गाने पर स्पेशल डांस भी किया।
इस शादी समारोह में नेहा धूपिया, तब्बू, सोहेल खान, सुनील शेट्टी के अलावा रणविजय सिंह, प्रियांक शर्मा, करन मेहरा और उनकी पत्नी निशा और वरुण सूद भी दिखाई दिेए। इस शादी समारोह के वीडियो और तस्वीरों को प्रिंस नरूला ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
शादी से पहले युविका और प्रिंस की संगीत और मेहंदी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अपनी मेहंदी में युविका ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं संगीत में सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ था। युविका और प्रिंस एक साथ 'बिग बॉस सीजन 9' में नजर आए थे। इस शो के दौरान ही इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। शो के दौरान ही प्रिंस ने युविका को प्रपोज किया था तभी से यह दोनों रिलेशनशिप में थे।