फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bawaal : ओटीटी पर दिखेगा वरुण धवन और जान्हवी कपूर का रोमांस, इस दिन होगा फिल्म 'बवाल' का वर्ल्ड प्रीमियर

Mon, 19 Jun 2023 04:47 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने 19 जून को यह घोषणा की है कि मचअवेटेड फिल्म 'बावल' का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

 
विज्ञापन
बावल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज यानी 19 जून को यह घोषणा की है कि वह साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की अर्थस्की पिक्चर्स के सहयोग से बनी मचअवेटेड फिल्म 'बवाल' का विश्व स्तर पर प्रीमियर करेगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। दोनों कलाकार पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भारत समेत इस देशों में होगा प्रीमियर 
फिल्म जुलाई में भारत और दुनिया भर के 200 देशों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित होगी। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहा, "बवाल मेरे लिए एक बहुत ही खास फिल्म है और मेरी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। वरुण और जान्हवी के साथ अपनी पहली फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के साथ मेरे सबसे पसंदीदा फिल्म निर्माता नितेश तिवारी के निर्देशन में इस फिल्म का निर्माण करना एक परम आनंद की बात है। मुझे बवाल पर बहुत गर्व है और मैं इस जुलाई में प्राइम वीडियो पर इसके विश्वव्यापी प्रीमियर की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। मैं भौगोलिक बाधाओं को तोड़ते हुए और एक साथ 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में दर्शकों तक पहुंचने वाली इस फिल्म की संभावना से उत्साहित हूं। यह कहानी एक भव्य विश्वव्यापी प्रीमियर की हकदार है और मुझे प्राइम वीडियो के साथ जुड़ने की खुशी है, जिसकी अविश्वसनीय वैश्विक पहुंच है।''

फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने कही यह बात
वहीं, निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, “तीन भारतीय स्थानों और पांच यूरोपीय देशों में शूट की गई, बवाल में एक आकर्षक कहानी, नाटकीय दृश्य और मुख्य प्रतिभा वरुण और जाह्नवी के बीच बिल्कुल अद्भुत केमिस्ट्री है। मेरा मानना है कि प्राइम वीडियो पर वर्ल्डवाइड प्रीमियर बावल को भारत और सीमा पार के दर्शकों तक ले जाने में हमारी मदद करेगा। हमने इस फिल्म को अपने दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बहुत जुनून और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है और अब हम उनकी प्रतिक्रिया सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।''
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Adipurush Controversy: 'आदिपुरुष' पर थमता नहीं दिख रहा विवाद, पुलिस ने दी मनोज मुंतशिर को सुरक्षा   

Avneet Kaur: 'टीकू वेड्स शेरू' नहीं है अवनीत कौर की डेब्यू फिल्म, यहां पढ़िए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें