वोट देने अपील की थी
गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा विपक्ष से साझा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। यशवंत सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए खुद को वोट देने की अपील की है। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, 'कल राष्ट्रपति चुनाव से पहले वोट डालने जा रहे सभी सदस्यों से मेरी अपील है कि अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मुझे वोट दें। इस पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने उनकी क्लास लगा दी।
अशोक पंडित ने रिट्वीट किया ट्वीट
बता दें कि यशवंत सिन्हा के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह ट्वीट किया है। इसे रिट्वीट करते हुए अशोक पंडित ने लिखा है, 'कितना अजीब है ना जिसकी खुद की अंतरात्मा ने त्याग कर दिया हो और अब वह किसी ओर को अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट करने को कहा रहा है। अगर बात अंतरात्मा की है तो मैं आपको बता रहा हूं कि कोई भी ऐसे आपको वोट नहीं देगा। बेहतर यह है कि चुनाव हारने के बाद आप कौन सी पार्टी को ज्वाइन करेंगे इस पर विचार कर लीजिए।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
यशवंत सिन्हा के ट्वीट पर अशोक पंडित की इस प्रतिक्रिया के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके तहत एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर लिखा है, 'यह चुनाव हारने के बाद यशवंत सिन्हा को राजनीति से रिटारयमेंट ले लेनी चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा है कि 'इनके लिए पार्टी कोई भी चलेगी, बस देखना ये कि किस पार्टी से इन्हें न्यौता मिलेगा।' एक और यूजर ने लिखा, 'यदि अंतरात्मा की सुनें तो इनको वह वोट भी नही मिलेंगे, जो मिलने होंगे।'