फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज ने ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स को दी थी ये सलाह, फिल्म की कहानी और किरदारों पर कही बड़ी बात

Wed, 02 Sep 2026 11:46 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Premanand Maharaj on Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर भी चर्चा में बनी हुई है। सेकनिल्क के मुताबिक, करीब 1.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 25 दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
फिल्म हनुमान अंश पर बोले प्रेमानंद महाराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमान अंश बनाने से पहले इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया था। इस दौरान उन्होंने स्क्रीन पर एक महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व की जिंदगी को दिखाने को लेकर टीम को जरूरी सलाह दी।

प्रेमानंद महाराज ने ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स को क्या सलाह दी?

विज्ञापन

अनुप्रिया ने प्रेमानंद महाराज से पूछा था कि अगर कोई व्यक्ति धार्मिक रास्ते पर चलते हुए फिल्म बनाए, तो क्या इसे भी सेवा माना जा सकता है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि महान संतों और आध्यात्मिक व्यक्तियों का जीवन पर्दे पर दिखाना एक बड़ी जिम्मेदारी है।

प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘ध्यान रखना कि महान आध्यात्मिक लोगों के जीवन का अनुसरण करना बहुत मुश्किल है। इसमें दुनियादारी नहीं होनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि ऐसे व्यक्ति का जीवन देखने वाले लोगों के अंदर वैराग्य, भक्ति और ज्ञान की भावना पैदा होनी चाहिए।

उन्होंने मेकर्स को यह भी सलाह दी कि फिल्म में ऐसे सीन या अभिनय नहीं होने चाहिए, जिससे उस आध्यात्मिक व्यक्ति के चरित्र को गलत तरीके से दिखाया जाए।

हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब

सिर्फ लोकप्रियता के लिए कुछ मत जोड़ना
नीम करोली बाबा के बारे में बात करते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि किसी ऐसे महान और सिद्ध संत की आध्यात्मिक अवस्था की सही मायने में नकल करना संभव नहीं है।

उन्होंने फिल्म की टीम को सलाह दी कि बाबा के बारे में उन्होंने जो पढ़ा और सुना है, उसी के आधार पर कहानी को पेश करें। सिर्फ फिल्म को ज्यादा आकर्षक या लोकप्रिय बनाने के लिए ऐसी बातें नहीं जोड़नी चाहिए, जिनकी कोई पुष्टि नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर दर्शक फिल्म देखने भी नहीं आते हैं, तब भी मेकर्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि संत के जीवन को किस तरह पर्दे पर दिखाया जा रहा है।

प्रेमानंद महाराज ने यह भी कहा कि किसी महान आध्यात्मिक व्यक्ति का किरदार निभाने वाले कलाकारों और फिल्ममेकर्स को पूरी ईमानदारी के साथ इस काम को करना चाहिए। उन्होंने इसके लिए आध्यात्मिक अभ्यास करने, अनुशासित और सात्विक जीवनशैली अपनाने, संतों की जीवनियां पढ़ने और आध्यात्मिक लोगों की संगति में समय बिताने की सलाह दी।

विज्ञापन

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

‘हनुमान अंश’ के बारे में 

  • ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
  • फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
  • फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
  • फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

ये भी पढ़ें- 26वें दिन 'हनुमान अंश' ने बनाया रिकॉर्ड, 'टॉक्सिक' से जुड़ा है मामला; जानें फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें