फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta: प्रीति जिंटा कभी 10 साल बड़े सलमान खान को कर रही थीं डेट? खुद उठाया सच से पर्दा

Sat, 28 Dec 2024 02:15 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रीति जिंटा की एक पोस्ट ने नई अटकलों को जन्म दिया। इसी बीच एक यूजर ने अभिनेत्री से पूछ लिया कि क्या वह कभी सलमान खान के साथ रिश्ते में थीं। इस पर दिया गया प्रीति का बयान जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रहा है। 
 
विज्ञापन
प्रीति जिंटा-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रीति जिंटा ने हाल ही में सलमान खान को उनके 59वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अभिनेता को आई लव यू भी कहा। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया। साथ ही एक यूजर ने पूछ दिया कि क्या वो और सलमान कभी रिलेशनशिप में थे। वहीं, सवाल देखने के बाद प्रीति भी खुद को जवाब देने से नहीं रोक पाईं। अभिनेत्री का रिप्लाई लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। 

विज्ञापन

सलमान को डेट कर चुकी हैं प्रीति?

प्रीति जिंटा ने सलमान खान को डेट करने से इनकार किया। साथ ही बताया कि स्टार उनके लिए परिवार और सबसे करीबी दोस्त की तरह हैं। प्रीति ने अभिनेता के साथ अपने समीकरण के बारे में भी बताया। दरअसल, प्रीति ने सलमान के जन्मदिन पर एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, 'सलमान खान मैं सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं, बाकी मैं तुम्हें तब बताऊंगी जब मैं तुमसे बात करूंगी। और हां हमें और तस्वीरें चाहिए, नहीं तो मैं वही पुरानी तस्वीरें पोस्ट करती रहूंगी। टिंग।'
 

यूजर ने पूछा था सवाल 

प्रीति की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या आप दोनों ने कभी डेट किया है?' इस सवाल पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए लिखा, 'नहीं बिल्कुल नहीं। वह मेरे परिवार के सदस्य की तरह हैं और मेरे सबसे करीबी दोस्त हैं। साथ ही मेरे पति के भी दोस्त हैं। अगर आप सोच रहे हों तो, सॉरी।'

Chiranjeevi: श्रीकांत ओडेला की फिल्म में चिरंजीवी के साथ नहीं होगी कोई हीरोइन और गाना? निर्माता ने बताया सच

कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे सलमान-प्रीति

प्रीति और सलमान ने एक साथ कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें 'हर दिल जो प्यार करेगा' (2000), 'चोरी चोरी चुपके चुपके' (2001), 'दिल ने जिसे अपना कहा' (2004), 'जान-ए-मन' (2006) और 'हीरोज' (2008) शामिल हैं। एक हालिया चैट सेशन में एक प्रशंसक ने अच्छी बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म के बारे में पूछा, जिस पर प्रीति ने जवाब दिया, 'मैं भी यही सोच रही थी। उम्मीद है कि कुछ अच्छे लेखन और कुछ नए विचार किसी ऐसे व्यक्ति से सामने आएंगे जिसका दिल सही जगह पर है, मैं भी आपकी तरह इंतजार कर रही हूं।'

Varun Dhawan: बेबी जॉन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चिंता से दूर, वरुण धवन पत्नी-बेटी संग कहां चले?

विज्ञापन

प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट

उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'धन्यवाद। मेरे नए प्रोजेक्ट का नाम लाहौर 1947 है और यह अगले साल रिलीज होगी। उनकी आने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' 2025 में रिलीज होगी। फिल्म में आमिर खान, अली फजल, सनी देओल, विक्की कौशल, शबाना आजमी, मिथुन चक्रवर्ती और करण देओल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें