फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preet Re: 'तेरे संग लागी जो प्रीत रे', धड़क 2 का गाना 'प्रीत रे' हुआ रिलीज, करण ने किया दिलचस्प पोस्ट

Mon, 21 Jul 2025 01:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhadak 2: फिल्म 'धड़क 2' के धमाकेदार ट्रेलर और टाइटल ट्रैक 'बस एक धड़कन' से दिल जीतने के बाद आज फिल्म का एक और गाना 'प्रीत रे' रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
प्रीत रे गाना हुआ रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'धड़क 2' का एक और गाना 'प्रीत रे' कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है। इस गाने को लेकर करण जौहर ने भी एक खास पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन

 

गाना 'प्रीत रे' हुआ रिलीज
फिल्म 'धड़क 2' का गाना 'प्रीत रे' कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इस गाने में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। 'प्रीत रे' गाने का संगीत रोचक कोहली ने दिया है। इस गाने को दर्शन रावल, जोनिता गांधी और रोचक कोहली ने अपनी आवाज से सजाया है। इस गाने के म्यूजिक कंपोजर रोचक कोहली हैं।
 

करण जौहर का पोस्ट
करण जौहर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'धड़क 2' के गाने 'प्रीत रे' की रिलीज को लेकर गाने का वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'रेशमी से धागे हैं, सांसें दौड़ें भागें हैं, तेरे संग लागी जो प्रीत रे!। PreetRe गाना अभी रिलीज। धड़क 2, 1 अगस्त को सिनेमाघरों में।

 
विज्ञापन

फिल्म धड़क 2
धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'धड़क 2' में सिद्धांत चतुवेर्दी और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशक शाजिया इकबाल ने किया है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, उमेश कुमार बंसल, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मीनू अरोरा, सोमेन मिश्रा और प्रगति देशमुख ने मिलकर किया है। फिल्म की कहानी और संवाद राहुल बडवेलकर और शाजिया इकबाल ने लिखें हैं। यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Ram Charan: राम चरण ने फ्लॉन्ट किए टोन्ड बाइसेप्स, लिखा- 'पेद्दी प्योर ग्रिट...', सेलेब्स ने किए दिलचस्प कमेंट..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें