फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratik Gandhi: 'आसान नहीं था, असहज था...पर उन्होंने संभाल लिया', विद्या बालन के साथ किसिंग सीन पर बोले प्रतीक

Fri, 31 Jan 2025 06:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pratik Gandhi: प्रतीक गांधी फिल्म 'धूम धाम' में नजर आएंगे। इससे पहले बीते वर्ष वे विद्या बालन के साथ फिल्म 'दो और दो प्यार' में नजर आए। फिल्म में उन्होंने विद्या के साथ किसिंग सीन फिल्माया, जिस पर उन्होंने अब प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
प्रतीक गांधी, विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता प्रतीक गांधी फिल्म 'धूम धाम' में यामी गौतम के साथ नजर आएंगे। फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। अपनी इस फिल्म पर बात करते हुए एक्टर ने अपनी बीते साल आई फिल्म 'दो और दो प्यार' का भी जिक्र किया। इसमें उन्होंने विद्या बालन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। दोनों के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया गया। प्रतीक का कहना है कि परदे पर पहली बार किसिंग सीन करते हुए वे काफी असहज थे।

विज्ञापन

निर्देशक से कह दी थी ये बात 
प्रतीक गांधी ने अपने पहले ऑन स्क्रीन किसिंग सीन पर बात करते हुए कहा कि यह आसान नहीं था। उन्होंने खुलासा किया कि वे शुरू में असहज थे, लेकिन सीन को आसान और सहज बनाने के लिए विद्या बालन की तारीफ की। प्रतीक गांधी ने कहा कि इस सीन को करते हुए निर्देशक शीर्शा गुहा से कहा कि एक चीज को दिखाने के कई तरीके हैं। लेकिन वे स्पष्ट थी कि वे क्या चाहती थीं और कैसे चाहती थीं। प्रतीक ने लहरें से बातचीत में यह कहा।

बोले- विद्या बालन ने संभाली चीजें
प्रतीक गांधी ने बताया, 'मैंने निर्देशक शीर्षा गुहा से कहा कि एक चीज को दिखाने के कई तरीके हैं। आप मुझे बताइए, मैं आपको अलग-अलग विकल्प दे सकता हूं। अगर मैं अपनी आंखों के जरिए बात कर सकता हूं, तो आप देखिए। लेकिन वो स्पष्ट थीं कि उन्हें क्या चाहिए, कैसे चाहिए'। प्रतीक ने आगे कहा, 'मैंने पहले कभी कोई किसिंग सीन नहीं किया था, लेकिन विद्या ने जिस तरह से पूरी चीजों को संभाला, जिस तरह से उन्होंने चीजों को इतना स्पष्ट किया और आसान बनाया वह काबिले तारीफ है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Shoojit Sircar: 'पीकू' के सेट से दीपिका के साथ शूजीत ने साझा किया फोटो, बोले- इस सीन से पहले हुई थी गहरी चर्चा
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी 'धूम धाम'
फिल्म 'धूम धाम' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें यामी गौतम और प्रतीक लीड रोल में हैं। रिलीज डेट है 14 फरवरी 2025। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ऋषभ सेठ द्वारा निर्देशित 'धूम धाम' अरेंज मैरिज की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह खबर भी पढ़ें:
Deva: रिलीज के कुछ घंटे बाद ही पाइरेसी की शिकार हुई 'देवा', फिल्म लीक होने पर शाहिद कपूर को लगा झटका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें