फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agni trailer: फायरमैन के किरदार में प्रतीक गांधी, 'मुन्ना भैया' का दिखा अलग अवतार, जारी हुआ 'अग्नि' का ट्रेलर

Thu, 21 Nov 2024 04:19 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अग्नि का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फिल्म फायर ब्रिगेड टीम के साहस, धैर्य और संघर्ष की कहानी बयां कर रही है। इस फिल्म में प्रतीक गांधी, दिव्येंदु के साथ साई ताम्हणकर भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
अग्नि - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'अग्नि' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी हो गया है। 2 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के संघर्ष की कहानी को अलग तरीके से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में प्रतीक गांधी फायर ब्रिगेड कर्मचारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, मिर्जापुर के 'मुन्ना भैया' यानी दिव्येंदु को पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

दिखा फायर ब्रिगेड टीम का साहस
ट्रेलर की शुरुआत में कहा जाता है कि जब आग लगती है तो हम किसे बुलाते हैं..बच्चे कहते हैं भगवान को। तो फायर ब्रिगेड कर्मचारी पूछता है, और किसे तो जवाब आता है फायर ब्रिगेड को। फिल्म के ट्रेलर में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के जीवन की कहानी बयां की जा रही है, जिसमें प्रतीक गांधी अहम रोल निभा रहे हैं।

अग्नि - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
ट्रेलर की ऐसी है कहानी
ट्रेलर में दिखाया जाता है कि एक पुलिसवाला और फायर ब्रिगेड कर्मचारी दोस्त हैं। हालांकि, दोस्ती काम के आड़े नहीं आती। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि इमारत में आग लगती है, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती है। इसमें तापमान एक हजार डिग्री तक पहुंच जाता है। बिल्डिंग इतनी सटी होती है कि वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं पहुंच पाती है। आग बढ़ती जाती है और अफरा-तफरी का माहौल होता है। इस अग्निकांड के लिए प्रतीक गांधी के किरदार को जांच सौंपी जाती है, जहां सरकारी ढर्रे की सुस्ती और काम के तरीके को दिखाया जा रहा है। कहानी फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के धैर्य और साहस को दिखाती है। ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग हैं। इनमें से एक है, 'ये नेता अभिनेता के नाम का चौक बनाते हैं। तेरा बेटा पूछता है क्या तेरे को'।

अग्नि - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
कमाल हैं वीएफएक्स
फिल्म के वीएफएक्स कमाल के हैं। इमारतों में लगी आग के जितने भी वीएफएक्स हैं बिल्कुल वास्तविक लगते हैं। हिंदी फिल्मों में ऐसे वीएफएक्स कम ही देखने को मिलते हैं। फिल्म में जहां सामाजिक दायित्व और चिंता दिखाई जाने वाली है। वहीं, ट्रेलर देखकर लगता है कि ये फिल्म दो परिवारों की स्थिति के बारे में भी बताएगी, अपने काम और पारिवारिक स्थिति को लेकर भी चिंतित हैं। फिल्म में प्रशासन पर कुछ व्यंग भी किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसी है फिल्म की कास्ट
 फिल्म ओटीटी पर 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सैयामी खेर, साई ताम्हणकर, दिव्येंदु के साथ प्रतीक गांधी, जितेंद्र जोशी, उदित अरोड़ा और कबीर शाह जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें