अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक का बढ़ाया हौसला
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट कीए जिसमें उन्होंने अभिषेक की आने वाली फिल्म 'आई वांट टू टॉक' की एक वीडियो टैग करते हुए लिखा-'अभिषेक आप बेस्ट हो।' आगे उन्होंने लव यू लिखा। इस तरह से अभिषेक की कल रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर उनका हौसला बढ़ाया।
पिछले दिनों भी तारीफ की थी
कुछ दिन पहले भी अमिताभ बच्चन ने अभिषेक की फिल्मों के चयन के बारे में काफी कुछ कहा। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ही लिखा था-'अभिषेक आपकी मेहनत हमेशा रंग लाएगी। मीनिंगफुल सिनेमा के लिए हमेशा जगह रहेगी और इसके साथ ही आप दूसरी फिल्में भी कर रहे हैं। आपके काम में काफी विविधता है।'
कई और लोग भी सराह रहे हैं
सिर्फ पिता होने के नाते ही अमिताभ बच्चन अभिषेक को सराहा नहीं रहे हैं। बॉलीवुड के नामी निर्देशक इम्तियाज अली ने भी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को लेकर अभिषेक की तारीफ की है, उन्होंने कहा है कि इस फिल्म में अभिषेक ने अपना बेस्ट काम किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक बीमार व्यक्ति का किरदार निभाया है। साथ ही उस पर अपनी बेटी की परवरिश की जिम्मेदारी भी है।