फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateik Babbar: प्रतीक ने बर्थडे पर गर्लफ्रेंड प्रिया को कहा बेस्ट फ्रेंड, फैंस बोले- प्यार किया तो डरना क्या?

Mon, 17 Apr 2023 03:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीक बब्बर, प्रिया बैनर्जी - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री प्रिया बनर्जी का जन्मदिन खास तरीके से मनाया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिस पर सभी फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच अभिनेता के एक पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीक बब्बर, प्रिया बैनर्जी - फोटो : Social media
दरअसल, प्रतीक बब्बर ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड से प्रिया बनर्जी को अपने सिग्नेचर अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेस्ट फ्रेंड प्रिया बनर्जी।' उन्होंने प्रिया के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में प्रिया और प्रतीक रोमांटिक अंदाज में नजर आए, जिसमें प्रिया खिड़की से बाहर देख रही हैं और प्रदीप ने उन्हें पीछे से गले लगाया हुआ है। वहीं अन्य तस्वीर में प्रतीक और प्रिया दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं और मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

Gulshan Grover: गुलशन ग्रोवर से आज भी फिल्मों के सेट पर डरते हैं लोग, नेगेटिव रोल निभाने पर अभिनेता का खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीक बब्बर, प्रिया बैनर्जी - फोटो : Instagram
प्रतीक ने इसी साल 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए प्रिया के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हालांकि प्रतीक और प्रिया के रिश्ते की खबरें बीते साल ही सामने आई थीं, लेकिन दोनों में से किसी ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

Sabyasachi Mukherjee: फैशन डिजाइनर सब्यसाची के नए स्टोर के उद्घाटन में पहुंचे कई सितारे, देखें तस्वीरें

4 of 5
प्रतीक बब्बर, प्रिया बैनर्जी - फोटो : Social media
वहीं, इस साल प्रतीक और प्रिया दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दरअसल, दोनों ने अपने हाथ पर बने टैटू को फ्लॉन्ट किया था। इस टैटू में 'पी' और 'बी' लिखा था, क्योंकि दोनों का नाम और सरनेम पी और बी से ही शुरू होता है यानी प्रतीक बब्बर और प्रिया बैनर्जी, जिसके बाद से फैंस ने उन्हें खूब बधाई दी थी, लेकिन अब प्रतीक ने प्रिया को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है, जो यूजर्स को पसंद नहीं आया।

Animal: 'एनिमल' के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे बॉबी देओल, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीक बब्बर, प्रिया बैनर्जी - फोटो : Social media

प्रतीक की इस पोस्ट पर यूजर्स ने गर्लफ्रेंड को बेस्ट फ्रेंड बताने पर सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने कमेंट किया, 'किसको पागल बना रहे हो भाई। आप दोनों जीएफ और बीएफ हो, बेस्ट फ्रेंड नहीं।' एक यूजर ने लिखा, 'भाई मैं भी आपकी तरह ही अपनी गर्लफ्रेंड को सबके सामने बेस्ट फ्रेंड बताता हूं।' एक यूजर में लिखा, 'आप दोनों बेस्ट फ्रेंड नहीं हो, यह बात सबको पता है। एक ने लिखा, 'जब प्यार किया तो डरना क्या? लवर बोल दो सीधा। इतना छुपाना क्यों।'

DDLJ: इस वजह से मिलिंद गुनाजी के हाथ से निकल गई थी 'डीडीएलजे', अभिनेता ने किया चौंका देने वाला खुलासा

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें