फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF chapter 2: फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले आया 'केजीएफ 2' का नया गाना ‘सुल्तान’, दिखा यश का दमदार अंदाज

Wed, 13 Apr 2022 02:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' कल रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले फिल्म का गाना सुल्तान रिलीज  किया गया है, जिसमें यश की दमदार एक्टिंग और बढ़िया लुक्स देखने को मिल रहे हैं। फैंस को भी ये गाना काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
केजीएफ चैप्टर 2 का नया गाना सुल्तान रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' कल रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही धमाल मचा दिया है। इसका अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही लगाया जा सकता है। हाल ही में फिल्म का एक गाना 'सुल्तान' रिलीज किया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


'केजीएफ चैप्टर 2' का गाना 'सुल्तान' फिल्म की रिलीज से एक दिन ही पहले आया है। इस गाने में रॉकी यानी यश दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। हिंदी में रिलीज इस गाने के बोल भी काफी आकर्षक है। इस गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है। इस गाने को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि कल के दिन भारतीय सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा। वहीं, एक ने लिखा कि गाने में ना रोमांस है और ना ही ये आइटम सॉन्ग है, बस एक दोस्ती और दमदार एक्टिंग है। 

आपको बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमिल में कल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। महाराष्ट्र के कई शहरों में इस फिल्म के शो सुबह छह बजे से ही शुरू होंगे। वहीं, ये भी खबरें हैं कि दिल्ली के कुछ सिनेमाघरों में टिकट की कीमत दो हजार रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें