शाहिद कपूर की बहुचर्चित फिल्म जर्सी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। पहले ये फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने केजीएफ चैप्टर 2 और बीस्ट की रिलीज की वजह से फिल्म की डेट को आगे बढ़ा दिया है। शाहिद कपूर इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में शाहिद कपूर अपने पिता पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर के साथ 'जर्सी' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे।
इस दौरान कपिल मृणाल से पूछते हैं कि वह फिल्म में शाहिद को क्रिकेट खेलने से क्यों रोक रही हैं। कपिल पूछते हैं- 'क्या आपको उनकी जर्सी धोनी है।' इसके बाद तो सभी ठहाके लगाने लगते हैं। तब मृणाल ने कहा कि- फिल्म में वह घर का काम करने के साथ-साथ कमाती भी हैं तो उनसे क्यों न लड़ें। इसके जवाब में शाहिद ने कहा- मैं फिल्म में कुछ तो करूंगा...ऐसा मत सोचना कि ये कुछ करेगा ही नहीं...इतना भी नालायक नहीं हूं मैं।