फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला की रामलीला में सीता बने थे प्राण

Sat, 13 Apr 2013 02:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए नामित किए गए कलाकार प्राण ने 350 फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभायी हैं। मजेदार बात यह है कि शिमला में हुई एक रामलीला में प्राण ने सीता माता का किरदार भी निभाया।
विज्ञापन


प्राण ने अपनी दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद शिमला के माल रोड स्थित दिल्ली स्टूडियो में फोटोग्राफर की नौकरी की थी। शिमला में रहने के दौरान यहां के गंज बाजार में चलने वाली रामलीला में उन्होंने अभिनय किया।

खास बात यह रही कि प्राण ने इस रामलीला में सीता का किरदार निभाया था। उनके साथ राम की भूमिका मदन पुरी ने निभाई थी। इसके बाद उन्होंने शिमला के गेयटी थियेटर में भी कई नाटकों में अभिनय किया।
विज्ञापन


यहीं से प्राण की अभिनय यात्रा की शुरुआत हुई। 1940 में वह लाहौर चले गए थे। शिमला के मशहूर रंगकर्मी संजय सूद और दयाल प्रशाद ने बताया कि प्राण का अभिनय शिमला से ही शुरू हुआ था। वह भूमिका उनके लिए ऐतिहासिक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें