फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण के निधन पर किसने क्या कहा

Sat, 13 Jul 2013 12:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी फिल्मों में अभिनय के जरिए खलनायकी को नए अंदाज में पेश करने वाले महान अभिनेता प्राण नहीं रहे। प्राण के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया साइट्स के जरिए कुछ इस तरह बॉलीवुड ने प्राण को भावभीनी विदाई दी।

रितेश देशमुख@शेर खान, आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

नरेंद्र मोदी@प्राण के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वे कई सालों तक याद किए जाएंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

हिंदी फिल्मों के 'प्राण' नहीं रहे

संगीत सिवान@प्राण साहब के निधन से एक युग का अंत हो गया...वे हमेशा फिल्मों के जरिए जिंदा रहेंगे।

अभिषेक कपूर@बेहतरीन फिल्मों में काम करने वाले प्राण साहब को सलाम।

फिल्मों के 10 डायलॉग, जिनमें प्राण ने डाली जान

सोफी चौधरी@मैंने तुरंत यह खबर सुनी। प्राण के देहांत से एक युग खत्म हो गया। आप हमेशा हमारे 'शेर खान' रहेंगे।

अनुपम खेर@भारतीय सिनेमा के सबसे प्यारे अभिनेताओं में से एक ने अंतिम विदाई ले ली। वह एक एक्टर ही नहीं बल्कि जेंटलमैन भी थे।

मधुर भंडारकर@प्राण साहब के निधन की खबर से उबरना मुश्किल है। उपकार के मलंग चाचा, जंजीर के शेरखान को भुलाना सच में नामुमकिन है।

प्रिटी जिंटा@मैं उन्हें निजी तौर पर नहीं जानती थी, लेकिन मैंने सुना है कि वह परफेक्ट जेंटलमैन थे, जिनका मन सोने का था। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

भारतीय सिनेमा के आन बान और शान थे प्राण

कबीर बेदी@भारतीय खलनायकों के गॉडफादर प्राण साहब, अलविदा। आपके द्वारा निभाए गए चरित्र भारतीय सिनेमा को प्रेरित करते रहेंगे।

प्राण ने रुपहले पर्दे पर अपनी यादगार अदाकारी से भारत की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। उनकी सशक्त कला प्रतिभा ने सिनेमा के दर्शकों के जेहन में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने फिल्मी दुनिया के कई बादशाहों के साथ कार्य किया। वह उनके बीच एक आइकॉन थे।--मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री
विज्ञापन


प्राण के निधन से हिंदी सिनेमा एक बेहतरीन अभिनेता खो दिया है। इसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।--गोपालदास ‘नीरज’

भारतीय सिनेमा ने अपना आइकॉन खो दिया है। वह एक ऐसे अदाकार थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में रोमांच का एक नया मापदंड स्थापित किया।--मनीष तिवारी, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें