फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: पठान की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर आया प्रकाश राज का रिएक्शन, बहिष्कार करने वालों पर जमकर साधा निशाना

Thu, 26 Jan 2023 05:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रकाश राज उन अभिनेताओं में से एक हैं जो पठान के गाने बेशरम रंग का समर्थन कर चुके हैं। फिल्म के गाने पर जब विवाद छिड़ा था तब  उन्होंने शाहरुख और दीपिका का खुलकर सपोर्ट किया था।
विज्ञापन
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की पठान लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुल 57 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म को मिल रहे बेशुमार प्यार से बॉलीवुड के लोगों के साथ साउथ इंडस्ट्री की भी हस्तियां काफी खुश हैं। इस लिस्ट में प्रकाश राज का नाम भी शामिल हो गया है। 

विज्ञापन

Raveena Tandon: रवीना को पद्मश्री मिलने पर नहीं हुआ यकीन, दिया ऐसा रिएक्शन, इस शख्स को समर्पित किया अवॉर्ड

Trending Videos

प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके प्रकाश राज फिल्म पठान को मिल रहे दर्शकों के प्यार से काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म का विरोध करने वालों पर जमकर निशाना साधा है। प्रकाश ने ट्वीट करते हुए फिल्म को बॉयकॉट करने वालों पर तीखे हमले किए, साथ ही उन्होंने शाहरुख खान की इस शानदार वापसी पर पठान की पूरी टीम को बधाई भी दी। 
Mrs Chatterjee vs Norway: सरस्वती पूजा पर फिल्म से रानी मुखर्जी का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई नई रिलीज डेट
विज्ञापन

पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रकाश राज उन अभिनेताओं में से एक हैं जो पठान के गाने बेशरम रंग का समर्थन कर चुके हैं। फिल्म के गाने पर जब विवाद छिड़ा था तब प्रकाश ने शाहरुख और दीपिका का खुलकर सपोर्ट किया था। पठान की बात करें तो यह फिल्म रिलीज के बाद से ही टिकट खिड़की पर झंडे गाड़ रही है। पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई के बाद दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने की वजह से माना जा रहा है कि यह फिल्म गुरुवार को कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। दिग्गजों की मानें तो यह फिल्म दो दिनों में आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार लेगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है, जो दर्शकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
Gandhi Godse Ek Yudh: विवादों में घिरी गांधी गोडसे एक युद्ध के पक्ष में एआर रहमान, निर्देशक को लेकर कही यह बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें