फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माता प्रकाश मेहरा के बेटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Mon, 02 Mar 2015 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म निर्माता प्रकाश मेहरा के बेटे अमित मेहरा का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 40 साल के थे।
विज्ञापन


प्रकाश के दो अन्य पुत्र सुमित और पुनीत मेहरा हैं। अमित 2013 में अपने पिता की फिल्म 'जंजीर' का रीमेक बनने के दौरान चर्चा में आए थे।

अमित का अपने पिता की फिल्म जंजीर के रीमेक को लेकर लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर के साथ कानूनी विवाद भी चल रहा था।

अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने अमित के निधन पर शोक जताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कृपा की है।

सूत्रों के अनुसार अमित अपने घर पर अचेत अवस्था में पाए गए थे जिसके बाद उनके रिश्तेदार उनको अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनको अचानक दिल का दौरा पड़ने की बात बताई।

अमित का अंतिम संस्कार ओशिवरा स्थित विद्युत शवदाह गृह में किया जाएगा। मेहरा परिवार को बच्चन परिवार का करीबी बताया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें