फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की कमी पूरी करेंगे प्रभुदेवा

Tue, 16 Jul 2013 04:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त के जेल में रहने पर भी संजय दत्त का प्रोडक्‍शन हाऊस बंद नहीं होगा। कई फिल्में निर्देशित कर चुके प्रभुदेवा संजय दत्त के बैनर में बनने वाली फिल्मों को निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन


पुणे की येरवादा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त ने अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए एक नियमित निर्देशक को साइन कर लिया है। वह निर्देशक 'वांटेड' और राउठी राठौर फिल्म बनाने वाले प्रभुदेवा हैं।

संजय दत्त की अनुपस्थित‌ि में उनकी पत्नी मान्यता संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस का काम संभाल रही हैं। फिल्मों की रूपरेखा मान्यता और प्रभुदेवा मिलकर ही बनाएंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रभुदेवा को संजय दत्त की फिल्म कंपनी के लिए एक फिल्म बनाने के लिए साइन किया गया है। मान्यता ने प्रभु से मुलाकात की और फिल्म को लेकर कुछ बातें तय कर ली हैं।
विज्ञापन


हालांकि इन फिल्मों में कलाकार कौन होंगे इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। जल्द ही इस बारे में बातें पक्की होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें