फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhu deva Birthday: डांस के साथ, एक्टिंग-निर्देशन में भी माहिर हैं प्रभुदेवा, जानें उनके बारे में खास बातें

Thu, 03 Apr 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhu Deva Birthday Special: प्रभुदेवा को केवल डांस में ही नहीं बल्कि अभिनय और निर्देशन में भी महारत हासिल है। अपनी प्रतिभा से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं।
विज्ञापन
प्रभुदेवा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभुदेवा भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से हर किसी को हैरान किया है। डांस में उनकी महारत तो जगजाहिर है, लेकिन इसके साथ ही वह एक शानदार अभिनेता और कुशल निर्देशक भी हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, प्रभु देवा ने अपनी कला से दर्शकों का दिल जीता है।आइए जन्मदिन पर उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला के हाथ लगा बड़ा रोल, दिनेश की फिल्म में फहद फासिल की भी एंट्री

 

अभिनय ने भी दिखाया जलवा
प्रभु देवा को डांस का जादूगर कहा जाता है। उनके अनोखे डांस मूव्स ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया। उनकी प्रतिभा सिर्फ डांस तक सीमित नहीं है। एक्टिंग में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 'काधलन', 'मिनसारा कनावु' जैसी साउथ की फिल्मों में उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया गया। बॉलीवुड में भी उन्होंने 'एबीसीडी' और 'स्ट्रीट डांसर थ्रीडी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया। 

प्रभुदेवा - फोटो : अमर उजाला
कई बड़े सितारों के साथ किया काम
निर्देशन के क्षेत्र में भी प्रभु देवा ने कमाल किया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया। सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सितारों के साथ काम करते हुए उन्होंने एक्शन और मसाला फिल्मों को नए तड़के के साथ पेश किया। साउथ में भी उनकी फिल्में 'पोकिरी' और 'नुव्वोस्तानान्ते नेनोद्दन्ताना' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। 
Raghav Juyal: कॉमेडी करते-करते कैसे खूंखार विलेन बने राघव जुयाल, बोले- 'इतने प्रोफेशन बदल चुका हूं...'
विज्ञापन

सुर्खियों में रही निजी जिंदगी
हालांकि, प्रभु देवा की निजी जिंदगी भी कम सुर्खियों में नहीं रही। उनकी शादी और तलाक की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी। उनकी पत्नी ने साल 2010 में पारिवारिक न्यायालय में एक याचिका दायर की, जिसमें प्रभुदेवा को अभिनेत्री नयनतारा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप से रोकने अनुरोध किया गया था। इसके अलावा लता ने धमकी दी थी कि अगर प्रभु देवा ने नयनतारा से शादी की तो वह भूख हड़ताल पर चली जाएंगी । कई महिला संगठनों ने तमिल संस्कृति को बदनाम करने के लिए नयनतारा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। लता और प्रभुदेवा का 2011 में तलाक हो गया। वहीं, 2012 में नयनतारा ने भी पुष्टि की कि उन्होंने प्रभुदेवा के साथ अपने रिश्ते को समाप्त कर दिया है। इन मुश्किलों के बावजूद प्रभुदेवा ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने काम पर ध्यान दिया और लगातार आगे बढ़ते रहे। आज 52 साल की उम्र में भी वह उतने ही जोश के साथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। डांस, एक्टिंग और डायरेक्शन में उनकी मेहनत आज भी जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें